बल्लभगढ़ में मनाई गई भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती
फरीदाबाद। बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके सभी को शुभकामनाएं दी। बल्लभगढ़ के अम्बेडकर चौंक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 132वें जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उ
न्होंने बल्लभगढ़ में भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में सरकार गरीब और मजदूरों के बच्चों को योग्यता के आधार सरकारी नौकरियां देने का काम कर रही हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर जनता के बीच में पहुंच कर आज आम जन की समस्याओं को जानने और दूर किए जा रहे हैं।