Faridabad/Atulya Loktantra : शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के भीष्म पितामह कहलाए जाने वाले बलदेव राज ओझा अब नही रहे, वे काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। इसी कारण वह राजनीति से भी असक्रिय हो गए थे, ज्ञात रहे बी.आर.ओझा फरीदाबाद कांग्रेस के पिछले जिलाध्यक्ष रह चुके है। वह इस पद पर वर्षो आसीन रहे।
बी.आर.ओझा लम्बे राजनीतिक जीवन के बावजूद भी कभी भी जनप्रतिनिधि नहीं बन पाए, हालांकि वे लगभग हरियाणा कि सभी कांग्रेस सरकारों में महत्वपूर्ण राजनीतिक पदो पर रहे। उनका राजनीतिक प्रभाव कांग्रेस के केन्द्रीय राजनीति में भी रहता था। वे दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अत्यंत करीब थे। ऐसा कोई कांग्रेस पार्टी का बडे से बडा नेता नहीं था जो उनके फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर न आया हो। उनकी अंतिम यात्रा में शहर की सभी प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।