फरीदाबाद/अतुल्यलोकतंत्र : युवा नेता भरत ग़ाबा को फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा का जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने तुरंत प्रभाव से की है। भरत ग़ाबा जुझारू युवा हैं। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने वरिष्ठ युवा भाजपा नेता कपिल खत्री ,एवं जितेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष का भी उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया है।
आपको बता दें भाजपा युवा मोर्चा में युवा भाजपा नेता कपिल खत्री की छवि किंग मेकर व रणनीतिकार की है ,इस नियुक्ति में उनका बड़ा हाथ माना जा रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र ग़ाबा ने कहा कि वह पार्टी के हर मोर्चे पर अपना अहम योगदान देने का प्रयास करेंगे।
भरत ग़ाबा भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a comment
Leave a comment