मेदांता अस्पताल में डॉक्टर सौरभ त्यागी हुए सम्मानित

Faridabad/Atulya Loktantra : राज नंदा रिहैबिलिटेशन सेंटर (एस्कॉर्ट्स ग्रुप) के सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सौरभ त्यागी को मेदांता अस्पताल में आयोजित फिजियो कनेक्ट कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉक्टर त्यागी को प्रोफेशनल कंट्रीब्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में देश भर से लगभग 300 फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए मेदांता अस्पताल के फिजियोथैरेपी प्रमुख डॉक्टर सर्वोत्तम चौहान व हड्डी विभाग के चीफ सर्जन डॉक्टर एस के एस मारिया ने घुटने प्रत्यारोपण की नई तकनीक के बारे में सभी को जानकारी दी। डॉक्टर सर्वोत्तम चौहान ने रिहैबिलिटेशन की नई तकनीक के बारे में सभी फिजियोथेरेपिस्ट को जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजेश पाल, डॉक्टर उदय यादव, डॉक्टर अंबुज मिश्रा, डॉ प्रभात रंजन, डॉ असित साहनी, डॉ शरद गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video