फरीदाबाद/अतुल्यलोकतंत्र : बडख़ल झील पर ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट(गिफ्ट) ने पर्यावरण संवर्धन को लेकर इंटर स्कूल प्रतियोगिता और पर्यावरण संरक्षण सम्मान का आयोजन किया। जिसमें श्लोगन, चित्रकारी, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद के दो दर्जन स्कूलों के करीब हजार बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जल पुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह (रेमन मैंगसेस व स्टॉकहोम वाटर पुरस्कार विजेता) व विधायक सीमा त्रिखा के द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जगदीश चौधरी ने की। मंच संचालन पर्यावरणविद एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत ने किया।
मुख्यातिथि डॉ. राजेन्द्र ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बडख़ल झील का स्वरूप जो आप देख रहे हैं ऐसा नहीं था। 18 साल पहले बडख़ल झील फरीदाबाद की पहचान था जो आज गुमनामी का दंश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और प्राकृतिक झील को लेकर प्रदेशों की सरकारे संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि बडख़ल झील में पानी भरना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसी वजह से उन्हें विधानसभा में भी झील वाली विधायक के नाम से जानते हैं।
इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल के छात्र फरहान, द्वितीय स्थान पर बी.एस मैमोरियल स्कूल की छात्रा प्रिया और तृतीय स्थान पर बी.एस मैमोरियल स्कूल की तनीषा रही। वहीं श्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर होमर्टन ग्रामर स्कूल का छात्र आर्यन, द्वितीय स्थान पर एसआरएस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अनिता और तृतीय स्थान पर आईडियल स्कूल का छात्र राजा तंवर रहा।
इसके अलावा कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एसआरएस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा साक्षी, द्वितीय स्थान पर तरूण निकेतन स्कूल की छात्रा जन्नत और तीसरे स्थान पर बालाजी पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्णिमा रही तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर होमर्टन ग्रामर स्कूल की छात्रा मनीषा, द्वितीय स्थान पर तरुण निकेतन स्कूल की साक्षी और तृतीय स्थान पर हंसराज कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा वंशिका रही।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार और अन्य प्रतिभागी छात्रों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर नर्चर फाउंडेशन के संस्थापक कमल सिंह तंवर, जयन्त कुमार, अरविन्द गुप्ता, भाविषा बुद्धदेव, शैली अग्रवाल, अनुमा जैन, जयश्री सिन्हा, अवधेष तिवारी, रामवीर तंवर, रजू मिन्हास, राजीव कुमार, विवेक कम्बोज, धर्मवीर सिंह, टींकू वर्मा, संदीप मान, सुशील सिन्हा इत्यादि पर्यावरणविद को सममानित किया गया।