फरीदाबाद- 28 जून। दूसरे दिन नागरिक अस्पताल ( बीके.अस्पताल ) फरीदाबाद के प्रांगण में एन.एच.एम.स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन जारी रहा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल जी ने कहा हरियाणा सरकार पुनः सेवा नियम लागू कर सभी एनएचएम कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सरकार द्वारा 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को दिये गये सेवा नियम को वापिस लेने के विरोध में एवं सातवां वेतन सहित अन्य लंबित पड़ी माँगों को पूरा करवाने के लिये तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं।
जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद ( बी.के.अस्पताल ) परिसर में हड़ताल के दूसरे दिन जारी धरना दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल ने की। मंच संचालन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमारने किया। दूसरे दिन भी सभी सम्मानित साथियों ने बढ़-चढ़कर हड़ताल में हिस्सा लिया। कई संगठनों ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की जायज मांगों को सही ठहराते हुए समर्थन दिया। भारतीय मजदूर संघ जिला फरीदाबाद के महामंत्री नीरज त्यागी, हरियाणा टूरिज्म संघ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य, नगर निगम फ़रीदाबाद के महामंत्री मटरू लाल, पुष्कर, संदीप जैन, मीनू जैन, दीपक गोयल, सतपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रीति यादव, रेखा, मुकेश मंगला, पूनम, सतवीर, प्रोमिला हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी रवैए को अवगत करा कर संबोधित किया।
सभी ने अपने हक अधिकार हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और एनएचएम के कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार सेवा नियम निरस्त को वापस नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा इस आंदोलन को और तेज कर पूरे हरियाणा प्रदेश की सारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बाधित कर देगा। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन और हरियाणा सरकार होगी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से आग्रह करता है कि हरियाणा सरकार तुरंत एन.एच.एम.स्वास्थ्य कर्मचारियों के सेवा नियम लागू कर लंबित विभिन्न प्रकार की मांगों का हरियाणा प्रमुखता से जल्द से जल्द समाधान करें।