Faridabad/Atulya Loktantra : …जी, हां आपने बिल्कुल सही सुना हो सकता है कि जो आपने जरूरी दस्तावेज नगर निगम में जमा करवाए हो आज वो कूडे के ढेर में बदल चुका हो। सुनने में जरूर अजीब लगे लेकिन यही सच है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आज हजारों लोगों के जरूरी कागजात कूडे कचरे में तब्दील हो चुका है। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ जॉन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, निगम की लापरवाही के कारण हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
फरीदाबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही, कूड़े के ढेर में मिले अहम दस्तावेज
कूडे में बदल चुके रिकॉर्ड को करीब से देखा गया तो इसमें नगर निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए। जैसे हाउस टैक्स, बीपीएल कार्ड का रिकॉर्ड और पानी के बिल के रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज गली सड़ी हालत में मिले। आपको बता दें कि इन में से कुछ रिकोर्ड पिछले 1 और 2 साल के बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम 15 साल के बाद का रिकॉर्ड कंडम घोषित कर सकता है। ऐसे में नए रिकोर्ड का कूडे में बदल जाना नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खडे करता है।
लोगों को नगर निगम आने पर अपने दस्तावेज या रिकोर्ड नहीं मिल रहे है और लोगों को कर्मचारियों द्वारा रिकोर्ड निकालने के नाम पर पहले तो चक्कर कटवाए जा रहे है फिर उन्हे नई फाईल जमा करवाने को कहा जा रहा है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी आ रही है। निगम अधिकारियों की ये लापरवाही कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी समय-समय पर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही उजागर होती रहती है और लोग परेशान होते रहते है लेकिन देखना यह है कि आखिर कब तक आम जनता को ऐसे ही परेशान किया जाता रहेगा। अब देखना यह है कि अधिकारियों की इस लापरवाही पर प्रशासन क्या एक्शन लेता है या फिर इसे भी ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाएगा।