फरीदाबाद। श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर 7 द्वारा संचालित नालंदा विद्यालय में आज स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर वीके शर्मा, संस्था के प्रबंधक पीके शारदा, आर पी कौशिक, सचिव जीआर.शर्मा, प्रधानाचार्य आर.आर.मिश्रा ने आए हुए मुख्य अतिथि प.मूलचंद शर्मा एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि मंत्री मूलचंद शर्मा ने विद्यालय का सदा मान बढाया है। इस अवसर पर संस्था ने 1978 के संस्थापकों को याद किया। इस अवसर पर संस्थापकों को सम्मानित किया गया। जो संस्थापक अब जीवित नहीं हैं उनके परिवार के सदस्यों को उनके स्थान पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर 7 द्वारा संचालित विद्यालय नालंदा के चेयरमैन वी के शर्मा उनके गुरु हैं और उनके किसी भी आदेश के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं गुरु जी के छात्र रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने मंत्री कोष से पांच लाख रूपए संस्था को देने की घोषणा की। श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर 7 द्वारा चल रहे नालंदा विद्यालय के बच्चे आज देश.विदेश में अपना और ब्राह्मण सभा का नाम देश भर में रोशन कर रहे हैं। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। वहीं संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर वीके शर्मा ने अपने संबोधन में संस्था के स्वर्गीय संस्थापक सदस्यों को श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह उन लोगों का ही प्रताप है कि आज इस संस्था के अंतर्गत दो विद्यालय चल रहे हैं, एक सेक्टर सात में और दूसरा सेक्टर आठ में। यहां से शिक्षित प्राप्त कर बहुत से छात्र प्रोफेसर, इंजीनियर, पुलिस व सेना के बड़े पदों पर है। इस अवसर पर पंडित टिप्पर शर्मा रेनू चौहान महेंद्र शर्मा प्रधान केसी शर्मा पीएस मस्ता गोल्डी बरेजा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नालंदा विद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस
Deepak Sharma
336 Views
Leave a comment
Leave a comment