महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजित
फरीदाबाद, 14 अप्रैल । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गुरुवार को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर, जोनल डीसीपी, एसीपी सहित थाना प्रबंधक के साथ उक्त बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के साथ मीटिंग में मौजूद तीनों महिला थाना प्रबंधक, साइबर थाना प्रबंधक के अलावा सभी थानों के एसएचओ टेलीकॉन्फ्रेंस के द्वारा जुड़े रहे।
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का कार्य पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है और जो भी केस हम सुलझाते हैं पुलिस विभाग की उसमें पूर्ण रूप से भागीदारी होती है। कई बार लोगो की शिकायत रहती है कि पुलिस विभाग हमारी सुनवाई नहीं करता इसलिए महिला आयोग और पुलिस विभाग ने आज कई अभियान एक साथ मिलकर चलाने पर चर्चा की।
पुलिस विभाग और महिला आयोग दोनों ही जनता की बात सुनते हैं जहां पर न्याय आपको मिलना है वह मिलकर रहेगा और जहां पर कोई बात गलत होती है तो उसकी पूर्ण रूप से निष्पक्ष जांच की जाएगी किस को क्या सजा मिलनी है किस पर का क्या कार्यवाही होनी है वह होकर रहेगी।


