यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह ने शहीद -ए – आज़म भगत सिंह जी के पौत्र एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादविंदर सिंह संधू को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सौजन्य से भगवान श्री राधेकृष्ण, यमुना मईया, गौ माता तथा यमुना रक्षक दल के द्वारा यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता आन्दोलन से जुड़े चित्रों से युक्त यमुना मईया की आरती का कैलेन्डर भेंट किया। ज्ञात हो कि यादविंदर सिंह संधू यमुना रक्षक दल “शहीद प्रकोष्ठ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। यमुना जी के आरती के साथ वहाँ उपस्थित शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के पदाधिकारियों को भी यमुना मईया की आरती का कैलेन्डर भेंट किया गया।
डॉ. आर एन सिंह ने यादविंदर सिंह संधू से आग्रह किया कि शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता के लिए आगे आयें। यादविंदर सिंह संधू ने यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाने हेतु यमुना रक्षक दल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सार्थक सहयोग की कटिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं आरम्भ से हीं यमुना आन्दोलन से जुड़ा हुआ हूँ और अंतिम सांस तक जुड़ा रहूँगा। निश्चित रूप से इस कैलेन्डर को यमुना भक्तों में वितरित करने से जनजागृति आएगी तथा यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल फरीदाबाद (शहरी क्षेत्र) के अध्यक्ष एस के सिंह, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के पदाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह, रणजीत सिंह, विपिन झा, करीम मंसूरी तथा हरिकरण विशेष रूप से उपस्थित हुए।