• फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव सुमन रानी के अनुसार श्रीलंका में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा
नई दिल्ली / अतुल्य लोकतंत्र : साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति, हिंदी भाषा, राष्ट्रीयता एवं कला को वैश्विक स्तर पर प्रचार – प्रसार करने के उद्देश्य से छह दिवसीय (दिनांक 12 – 17 दिसंबर 2021) साहित्यिक यात्रा किया गया।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव सुमन रानी ने बताया कि श्रीलंका में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। श्रीलंका में कोलंबो यूनिवर्सिटी के हिन्दी प्रोफेसर उपल महोदय से मिलना हुआ जिन्होंने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का बड़े हर्ष के साथ स्वागत किया जिसमें फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी, उप सचिव संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष कामिनी कुमारी जी थे। प्रोफेसर उप्पल जी द्वारा फाउंडेशन के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया एवं संगोष्ठी में महत्वपूर्ण योगदान का आश्वासन मिला।
भारतीय उच्चायोग एवं विवेकानंद कल्चरल सेंटर श्रीलंका के निदेशक डॉ रेवंत विक्रम सिंह ने भी फाउंडेशन के सभी सदस्यों का शिष्टाचार मुलाकात की। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने फाउंडेशन द्वारा श्रीलंका में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने की विस्तृत जानकारी सांझा की। डा रेवंत विक्रम सिंह ने बताया कोरोना आने के बाद सभी कार्यक्रम ऑनलाइन ही किये जा रहे हैं। जैसे ही वैश्विक स्तर पर कोरोना के हालात काबू में हो जाते हैं, फाउंडेशन के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
संजय कुमार ने बताया कि साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन हमेशा से ही शोधार्थियों को मंच देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन शोधार्थियों को कम खर्चे में श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदार बनाने के लिए प्रयत्न कर रहा है।
श्रीलंका के छह दिवसीय भ्रमण में श्रीलंका के कई हिंदी संस्थानों , कॉलेज ,बौद्ध विहार, सीता मन्दिर, गंगारामयं मन्दिर ,केन्डी प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भत स्थान, नुवर एलिया, टी गार्डन, विक्टोरिया पार्क, स्ट्रॉबेरी पार्क, कोलम्बो सिटी सेंटर, अरब सागर बीच सहित कोलम्बो शहर के माउंट लेवनिया की प्राकृतिक सौंदर्य में जाना हुआ।