फरीदाबाद:- अलीगढ़ यूपी से भागे दो नाबालिग लड़का-लड़की को गश्त के दौरान पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। आपको बताते चलें कि पुलिस चौकी बल्लभगढ़ में तैनात एएसआई सजन और कॉन्स्टेबल राकेश गश्त पर थे सुबह के करीब 5:00 बजे उनको बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर एक किशोर और एक किशोरी लावारिस हालत में घूमते हुए मिले, पुलिस को देखकर दोनों डर गए पुलिस को दोनों पर शक होने पर जब पूछताछ की तो मालूम हुआ कि दोनों घर से भागे हुए हैं। लड़की के पिता से बात करने पर पता चला कि दोनों अलीगढ़ से भागे हुए हैं और दोनों नाबालिग हैं। इस संबंध में अलीगढ़ एटा में मामला भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़का एवं लड़की के संबंध में यूपी अलीगढ़ के थाना एवं परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी। जिस पर आज यूपी पुलिस और नाबालिग लड़का और लड़की के परिजनों ने फरीदाबाद पहुंचकर किशोर और किशोरी को अपने हवाले कर लिया है।
घर से भागे नाबालिग लड़का और लड़की को पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ ने बरामद किया
Deepak Sharma
587 Views
Leave a comment
Leave a comment