फरीदाबाद। महिला कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई , पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा , प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ,प्रदेश अध्यक्ष( सेवादल कांग्रेस)पूनम चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा के निर्देशनुसार आज कांग्रेस सेवा दल फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष खुशबू खान ने इंदिरा नगर में कोरोना महामारी में बेरोजगार एवं जरूरतमंद महिलाओं को सूखा राशन व मास्क वितरित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 150 महिलाओं को राशन वितरित किया और उन्हें कोरोना से बचने के लिए प्रेरित किया। खुशबू खान ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों के रोजगार छीन लिए है, आज हालात यह है कि लोगों को खाने के लाले पड़ गए है परंतु भाजपा सरकार लोगों का कोई राहत नहीं दे रही इसलिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं आदेशानुसार वह जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक जानलेवा वायरस है इसलिए मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेसिंग व समय-समय पर हाथ धोने से इस महामारी से बचा जा सकता है इसलिए सभी लोगों को इन नियमों का कडाई से पालन करके अगर जरूरत तो ही घर से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि वह इस महामारी में लोगों के साथ है और उन्हें हर प्रकार से सहयोग करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
महिला कांग्रेस सेवादल ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन
Deepak Sharma
444 Views
Leave a comment
Leave a comment