भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रहित को ही सर्वोपरि मानते है: भूपेंद्र सिंह चौहान

Deepak Sharma

Updated on:

गुरुग्राम/अतुल्यलोकतंत्र: आज गुरुग्राम की स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हरविन्द्र कोहली, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता फॉर्म दिये गये एंव घर घर जाकर नये सदस्य बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि नये सदस्य बनाने के साथ साथ सभी कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर जी की जन कल्याणकारी नीतियों को भी गांव गाव, व घर घर पंहुचाकर देश व प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें जिससे देश व प्रदेश का चंहुमुखी विकास हो।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन का परिणाम है। भाजपा पार्टी सर्व प्रथम देश की सोचती है तथा भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रहित को ही सर्वोपरि मानते है। संगठन में रहकर जो कार्यकर्ता जैसा कार्य करेगा उसे उसके अनुरूप ही मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणसिंह ठाकराण ने की। इस अवसर पर विष्णुदत शर्मा, ब्रहम प्रकाश चेयरमैन, प्रेमपाल सलूजा, मंगतराम बागड़ी पार्षद, परमिन्द्र कटारिया पूर्व डिप्टी मेयर, संदीप राघव, सुरेन्द्र तंवर, धर्मबीर बाघोरिया, कपिल त्यागी, कर्मबीर यादव सरपंच, हरिकिशन सरपंच, अतर सिंह सरपंच, कांसीराम सरपंच, राजबीर ठाकराण सरपंच, नारायण सरपंच, महेश पार्षद, रामसिंह जांगड़ा पार्षद, रिषीपाल धनखड़, विरेन्द्र सरपंच, सुदेश यादव एडवोकेट, राहुल भारद्वाज एडवोकेट, देवेन्द्र धनखड़, कमलजीत कटारिया एडवोकेट, प्रीतेश धनखड़ एडवोकेट, प्रवीण सैनी एडवोकेट, सुरेन्द्र चौधरी, असलम खान, पंकज जैन, शकील अहमद, अशोक जांगड़ा, कीर्ति प्रसाद, नवल राणा, देवेन्द्र पहलवान, दयानन्द ठाकराण, किरणपाल गुर्जर, हरीश ठाकराण, मोहन लाल वर्मा, रामकुमार कटारिया, हरि ठाकराण, श्याम सुन्दर बजाज, राजू बोहरा, डॉ0 कुलदीप शर्मा, सुशील सहरावत, सरदार मनदीप सिंह, हरिओम शर्मा, वी0डी0 शर्मा, संजय यादव सरपंच, हरीश यादव, सुरेन्द्र महलावत, टीकाराम पार्षद, सतपाल गाड़ोली, रतन सरपंच, नवीन सरपंच, रमेश प्रधान, मनोज दहिया, संजू त्यागी, सोनू नम्बरदार, जयप्रकाश यादव, श्यामसिंह ठाकराण, पाली दौलताबाद, जयगुरू देव, राजेश यादव, राव श्योनारायण, धनबीर सरपंच, अमरीक राठी, जगदीश पातली, रामेश्वर नम्बरदार, ग्यासीराम यादव, राजेश डागर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment