Karnal/Atulya Loktantra : करनाल नगर निगम में हरियाणा के ग्रहमंत्री अनिल विज के औचक निरक्षण के बाद आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दिखाया गब्बर अंदाज तहसीलदार नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क, पटवरी को रजिष्ट्रिया करवाने की एवज में खामिया मिलने के बाद मौके पर किया सस्पेंड।
मुख्यमंत्री के औचक निरक्षण के बाद सचिवालय के सचिवालय में मौजूद सभी अधिकारियो व् कर्मचारियों के हाथ पाव फुले। मिडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा रजिस्ट्री कराने की एवज में पैसे लेने की शिकायत मिली थी जिसके बाद आज उन्होंने तहसील में औचक निरक्षण किया है।
अपनी आंखों से चैक करने के बाद मैंने खुद कई तरह की खामियां पाई है। जिसके चलते तहसीलदार , नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क, पटवरी को सस्पेंड किया है। ताकि पुरे हरियाणा में सन्देश जाये ताकि रजिस्ट्री कराने की एवज में कोई किसी को परेशान करे और न,ही कोई भी पैसे मांगे।