Chandigarh/Atulya Loktantra : हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान सुमेधा भारद्वाज को कार्यकारी महिला प्रदेशाध्यक्ष बना दिया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव द्वारा यह पत्र जारी किया गया है। इससे पहले वे वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर थी।
गौरतलब है कि बीते दिनों महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब से यह पद खाली पड़ा था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने यह फैसला लेते हुए सुमेधा भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी है।