logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: पर्यावरण नहीं बचा तो हम भी नहीं बचेंगे – ज्ञानेंद्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » पर्यावरण नहीं बचा तो हम भी नहीं बचेंगे – ज्ञानेंद्र रावत
Uttar Pradesh

पर्यावरण नहीं बचा तो हम भी नहीं बचेंगे – ज्ञानेंद्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 10 August, 2019
By Deepak Sharma
1.5k Views
Share
7 Min Read
SHARE

एटा/अतुल्यलोकतंत्र :जनपद के कासगंज रोड स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय के सभागार में पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में आयोजक राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रमुख प्रदीप रघुनंदन, प्रभागीय वनाधिकारी ओ. पी. पाण्डेय, कालेज के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह बघेल, प्रोफेसर प्रियंका यादव, डौली चौहान, जयवीर सिंह यादव, विनय कुमार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी सत्यपाल वर्मा, ललित मोहन, बी. एड, बीटीसीत्र सहित सैकड़ों स्नातकोत्तर छात्र -छात्राओं के अलावा प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।
अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक स्मरणीय दिवस पर आयोजित इस पर्यावरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि धरती के पास मानव की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी कुछ है। लेकिन उसके लोभ को पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं है। आज धरती और मानवता के बीच टकराव उसी मानवीय लोभ का परिणाम है। उसके चलते प्रकृति की अनदेखी का दुष्परिणाम धरती का असंतुलन सबसे बड़े खतरनाक मोड़ के पर आ पहुंचा है। बढ़ती आबादी, नित नयी वैज्ञानिक सोच, असंतुलित विकास, सुख सुविधाओं की चाहत की अंधी दौड़ और हमारी स्वार्थपरक सोच ने धरती को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। नतीजतन उसका दुष्परिणाम प्रकृति प्रदत्त संसाधनों पर अत्याधिक दबाव और जीव जंतुओं की, वनस्पतियों की हजारों हजार प्रजातियों की विलुप्ति के रूप में हमारे सामने है। दुख इस बात का है कि इसके बावजूद धरती जो हम सबका घर है, की बेहतरी की बावत हम नहीं सोच रहे। अब यह जगजाहिर है कि इसके लिए प्राकृतिक कारण नहीं, मानवीय गतिविधियां ही जिम्मेदार हैं। विडम्बना यह कि यह जानते समझते हुए भी मानवीय लोभ के चलते धरती के संसाधनों का क्षय,क्षरण और दोहन बेतहाशा जारी है। नदियों का प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जंगलों का कटान,हरित संपदा का बढ़ता ह्वास, क्षरण, हर साल 3300 करोड़टन कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन ,कृषि भूमि का दैनंदिन कर होते चला जाना इसका जीता जागता सबूत है। यह गर्व की बात नहीं है कि हर साल एक करोड़ तीस लाख वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र नष्ट कर दिया जाता है। इसका परिणाम यह हुआ कि आज समूची दुनिया में केवल चौंतीस फीसदी ही वन क्षेत्र बचा है। पूरी दुनिया में 5500 करोड़ टन से ज्यादा हम हर साल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। यह सिलसिला कब थमेगा। चिंता का विषय असल में यही है।
दरअसल सही मायने में तथाकथित विकास के दुष्परिणाम के चलते हुए बदलावों से धरती पर आयेदिन बोझ बढ़ता जा रहा है। इसे जानने समझने और कम करने की बेहद जरूरत है। जलवायु परिवर्तन ने इसमें अहम भूमिका निबाही है। यह समूची दुनिया के लिए भीषण खतरा है। अब समय आ गया है कि हम अपनी जीवन शैली पर पुनर्विचार करें, उपभोग के स्तर को कम करें और स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति के करीब जाकर सीखें। यदि ऐसा नहीं किया तो जीवन मुश्किल हो जायेगा। सरकारों के लिए जरूरी है कि वह विकास को मात्र आर्थिक लाभ की दृष्टि से न देखें बल्कि पर्यावरण को विकास का आधार बनाये।
इसमें दो राय नहीं कि वृक्षारोपण धरती के बहुत सारे वर्तमान और भावी दुखों को दूर कर सकता है। ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो पेड़ लगाना होगा। कार्बन उत्सर्जन अवशोषित करने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है।क्रोथर लैब और ईटीएच ज्यूरिख शोध संस्थानों का निष्कर्ष है कि हरित संपदा का हमने इतना दोहन किया है कि अब हमें अमेरिका जितने इलाके यानी नब्बे करोड़ हैक्टेयर में पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। यह जान लो कि पेड़ केवल संसाधन नहीं हैं, वह जीवन का आधार हैं।यह जान लीजिए कि धरती पर पर्यावरणीय विनाश का भीषण खतरा मंगरा रहा है। धरती का पर्यावरण बचाना है तो पेड़ लगाना होगा। प्रदूषण से लड़ना है तो पेड़ लगाओ, तभी कल्याण संभव है। समाज को वृक्षों से जोड़ने की आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। देश का भविष्य आपके ऊपर निर्भर है। आप लोग संकल्प लें कि वह चाहे बच्चे के जन्म का अवसर हो या जन्म दिन या विवाह का अवसर हो, एक पेड़ अवश्य लगायें। इसके लिए मानव की सोच बदलना बेहद जरूरी है। इसके बिना कामयाबी बेमानी होगी।
प्रभागीय विनाशकारी ओ पी पाण्डेय ने कहा कि हमें जीवन में वृक्षों का महत्व समझना होगा। इसके लिए जनजागृति परमावश्यक है। जन सहभागिता इसकी सफलता की कुंजी है। वृक्षों को समाज से जोड़ो अभियान के संयोजक और राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने आह्वान किया कि हम सब कंधे से कंधा मिलाकर जनसहभागिता के साथ इस चुनौती को पूरा करने का संकल्प लें तभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। यह मानव सभ्यता की रक्षा हेतु हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा। सम्मेलन में प्रोफेसर प्रियंका यादव, प्रोफेसर डौली चौहान, कुमारी मोहिनी सिंह, गरिमा यादव, सुरभि गुप्ता, कुमारी रश्मि, गौरी द्विवेदी, कुमारी मोहिनी ,कुमारी कंचना, कृष्णवीर सिंह, चंद्रकांत मिश्र आदि ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और चिपको आंदोलन की चर्चा करते हुए वृक्षों के प्राणी से संबंध को ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर परिभाषित किया। अंत में प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह बघेल व आयोजक प्रदीप रघुनंदन ने मुख्य अतिथि पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया व सम्मेलन की सफलता हेतु उपस्थित जनों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया व आश्वासन दिया कि पर्यावरण रक्षा हेतु वह जीजान से भविष्य में भी तत्परता से सक्रिय रहेंगे। सम्मेलन के उपरांत समाज को वृक्षों से जोड़ो नामक अभियान के तहत एक मार्च निकाला गया जिसमें छात्र -छात्राओं सहित सभी उपस्थित जनों ने भाग लिया।
2 Attachments

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article सपा के पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर और संजय सेठ होंगे बीजेपी में शामिल
Next Article केरल में बाढ़ से अब तक 60 की मौत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
990 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

कन्नौज में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी
Uttar Pradesh

कन्नौज में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी

1.7k Views
2 years ago
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की
National NewsUttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की

1.5k Views
2 years ago
सचिन, विराट, अमिताभ-अंबानी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में न्योता, 7 हजार लोगों को निमंत्रण
National NewsUttar Pradesh

Ram Mandir – रामलला की Pran Pratishtha – प्राण-प्रतिष्ठा में न्योता, 7 हजार लोगों को निमंत्रण

1.5k Views
2 years ago
कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा, बोला-मुझे अफसोस नहीं
National NewsUttar Pradeshराज्य खबरें

प्रयागराज में बस कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा, बोला-मुझे अफसोस नहीं

2.1k Views
2 years ago
CBI Raid Fake Call center
AgricultureDelhiGujaratGurugram गुरुग्रामNational NewsNoida

CBI Raid Fake Call center – की छापेमारी, 2 करोड़ जब्त, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी

2.1k Views
2 years ago
Chhath Puja 2023 छठ पूजा का इतिहास क्या है ?
BiharNewsUttar PradeshVideo News

Chhath Puja 2023 छठ पूजा का इतिहास क्या है ?

4.5k Views
2 years ago
सोनाक्षी सिन्हा ने फ़रीदाबाद में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
FaridabadUttar Pradesh

सोनाक्षी सिन्हा ने फ़रीदाबाद में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन

1.2k Views
2 years ago
बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को फांसी नहीं होगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा
National NewsUttar Pradesh

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को फांसी नहीं होगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा

1.4k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
2 days ago
BJP National President Nitin Naveen will go to Rajya Sabha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे
4 days ago
Supreme Court said – it is absolutely wrong to take decision on AI generated evidence
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत
4 days ago
Suspense over Rajya Sabha candidate in Himachal: Supriya Shrinate's new name in discussion
हिमाचल में राज्यसभा प्रत्याशी पर सस्पेंस, सुप्रिया श्रीनेत का नया नाम चर्चा में
4 days ago
6 people including a husband and wife going to celebrate Holi died: Bus-car collision on Yamuna Expressway
होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account