logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: उड़ गया सदा के लिए उड़न सिख मिल्खा सिंह–ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » उड़ गया सदा के लिए उड़न सिख मिल्खा सिंह–ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

उड़ गया सदा के लिए उड़न सिख मिल्खा सिंह–ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 22 June, 2021
By Deepak Sharma
1.7k Views
Share
9 Min Read
SHARE

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जीवन में ही व्यक्ति से विचार बन जाते हैं, महान बन जाते हैं और तो और इतिहास पुरुष बन जाते हैं। वह न केवल देश के भावी भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं बल्कि उनके कारनामे इतिहास की किताबों में भी दर्ज हो जाते हैं।ऐसे ही अनूठे भारत मां के महान सपूत थे सरदार मिल्खा सिंह जिनका बीती 18 जून को कोरोना के चलते चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खेलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका कहें या योगदान का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि उनको पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने 1962 में टोक्यो एशियाई खेलों में 100 मीटर की रेस में तबतक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अब्दुल खलीक को हराने पर “दि फ्लांइग सिख” के नाम से नवाजा था। वह देश के पहले एथलीट थे जिन्होंने दुनिया में भारत का परचम लहराया था।

मिल्खा सिंह को उनकी अद्वितीय तेज दौड़ने की गति के लिए जाना जाता है। उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह था जब उन्होंने पटियाला में हुए 1956 के राष्ट्रीय खेलों में अपना लोहा मनवा कर यह साबित किया कि रेस के मैदान में अब उनका कोई सानी नहीं है। और यह उन्होंने 1958 में कटक में हुए राष्ट्रीय खेलों में 200 और 400 मीटर की दौड़ में सारे रिकार्ड तोड़ कर साबित भी कर दिखाया। उन्होंने मेलबर्न ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन उसमें कामयाबी हासिल न हो पायी। 1958 के रोम में हुए ओलम्पिक में 400 मीटर की दौड़ में और 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी 400 मीटर की ही दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर खेलों के इतिहास में दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया। इस उपलब्धि पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1959 में मिल्खा सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यही नहीं सेना में भी उनकी पदोन्नति कर उनको जेसीओ भी बना दिया गया।

दरअसल उनके नाम रिकार्डों, सम्मानों, पुरस्कारों और पदकों की भरमार है। 1958 के एशियाई खेलों में 200 मीटर और 1962 में हुए एशियाई खेलों में 4 x 400 रिले रेस में और 400 मीटर की दौड़ में भी वह प्रथम रहे और स्वर्ण पदक हासिल किया। 1960 और 1964 के ओलम्पिक खेलों में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कर रिकार्ड स्थापित किया। 1964 के कोलकाता में हुए राष्ट्रीय खेलों में 400 मीटर का रिकार्ड आज भी लोग नहीं भूले हैं। राष्ट्र मंडल खेलों में तो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने का गौरव पाने वाले वह पहले भारतीय खिलाडी़ रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक दिन के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की थी। 1959 में इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने 400 x4 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी खेल प्रतिभा से प्रभावित होकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रशंसा करते हुए कहा था कि मिल्खा सिंह भारतीय खिलाडि़यों के प्रेरणा स्रोत हैं।

सच तो यह है कि दुनिया के इस महान खिलाडी़ के जन्म के बारे में अलग- अलग दावे किये जाते हैं। पाकिस्तान के रिकार्ड के अनुसार मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवम्बर 1929 को फैसलाबाद में हुआ था जबकि कुछ इनका जन्म 8 अक्टूबर 1935 को लायलपुर में हुआ मानते हैं। विभाजन की त्रासदी से वह काफी दुखी थे। कारण उन्होंने 12 वर्ष की अल्पायु में ही अपने माता-पिता सहित परिवार के कई सदस्यों को खोया था। भारत विभाजन के बाद वह भारत आ गये और दिल्ली में शाहदरा इलाके में आकर रहने लगे। सेना में जाने की इच्छा उनकी बचपन से ही थी। इसके लिए उन्होंने लगातार कोशिशें कीं लेकिन इसमें तीन बार वह नाकाम रहे लेकिन चौथी बार 1952 में उन्हें कामयाबी मिली और सेना की इलैक्ट्रीकल कोर में वह भर्ती हो गये। यहीं उनके कोच हवलदार गुरदेव सिंह ने उनकी खेल खासकर दौड़ के प्रति रूचि को देखकर प्रोत्साहित किया और लगातार प्रेरित करते रहे। दौड़ के प्रति उनका जुनून इसी बात से पता चल जाता है कि ट्रेनिंग के दौरान जब दूसरे साथी बैरक में आराम करते या दूसरे कामों में व्यस्त होते तो उस समय मिल्खा सिंह ट्रेन के साथ दौडा़ करते थे। उनकी इस लगन को देख कर गुरुदेव सिंह बेहद खुश होते थे। जब जब दौड़ की चर्चा होती थी तो मिल्खा सिंह गुरूदेव सिंह का नाम लेना कभी नहीं भूलते थे। उनका कहना था कि मेरे जीवन की सबसे बडी़ गलती रोम ओलंपिक में दौड़ते हुए पीछे मुड़कर देखना था। इसका परिणाम यह हुआ कि मेरा प्रतिद्वन्दी कुछ सैकिंड के अंतराल के चलते मुझसे आगे निकल गया। यदि उस समय मैंने पीछे मुड़कर ना देखा होता तो विजयश्री मेरे हाथ होती। उन्होंने अपने जीवन में 77 रेस जीतीं लेकिन रोम की हार का दुख उन्हें आखिरी दम तक सालता रहा। वह बात दीगर है कि उन्होंने इस दौड़ में पिछले 40 सालों का रिकार्ड तोड़ इतिहास रचा था।

जहां तक उनके पारिवारिक जीवन का सवाल है, उनका विवाह उस समय की प्रख्यात खिलाडी़ और देश की वालीबाल टीम की कप्तान रहीं निर्मल कौर से 1962 में हुआ। उनकी तीन बेटियां व जीव मिल्खा सिंह नाम का एक बेटा है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ख्याति प्राप्त पेशेवर गोल्फर है और पद्मश्री से सम्मानित हैं। यह कितना बडा़ अभूतपूर्व संयोग है कि पिता-पुत्र दोनों ही पद्मश्री से सम्मानित हैं। मिल्खा सिंह ऐसे खिलाडी़ रहे जिन्होंने जीवन में मिले सम्मानों, पुरस्कारों, पदकों को राष्ट्र की सम्पत्ति माना और सभी को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उनको मिले सम्मानों-पदकों-पुरस्कारों को भारत सरकार ने पहले तो दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दर्शनार्थ रखा, फिर पंजाब में पटियाला स्थित खेल संग्रहालय में दर्शनार्थ रखवा दिया गया। यही नहीं यहां पर रोम ओलंपिक में पहने गये जूतों को भी सहेज कर रखा गया है। 1960 ओलंपिक में उन्होंने जिन एडिडास के जूतों को पहना था, उनको उन्होंने 2012 में चैरिटी के लिए नीलामी हेतु दान कर दिया गया था।

सेना से अवकाश के बाद उनको पंजाब का खेल निदेशक बनाया गया था जहां से वह 1998 में रिटायर हुए। खेल निदेशक रहने के दौरान और उसके बाद तक वह युवाओं को खेल के प्रति न केवल प्रोत्साहित करते रहे, उन्हें प्रशिक्षण देते रहे और उनके विकास हेतु हरसंभव सहयोग-समर्थन भी देते रहे। वर्ष 2012 में उनको देश के सर्वश्रेष्ठ धावक की उपाधि से सम्मानित किया गया। वह दुनिका के अकेले ऐसे धावक हैं जिनके नाम दुनिया के 20 पदक दर्ज हैं। उनके ऊपर एक फिल्म भी बनी है। उन्होंने अस्पताल जाने से पहले पीटीआई से कहा था कि-” चिंता मत करो, मैं ठीक हूं, मैं हैरान हूं कि मुझे कोरोना कैसे हो गया। उम्मीद है कि मैं जल्दी ही अच्छा हो जाउंगा।” लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था और उड़न सिख हमेशा हमेशा के लिए हमें छोड़कर चला गया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके जीवन के संघर्षों की नींव पर बनी उपलब्धियों की एक ऐसी अमर दास्तान है जिसने उन्हें भारतीय खेलों का इतिहास पुरुष बना दिया है। उनका नाम खेलों के इतिहास में सदा अमर रहेगा और स्वर्णाच्छरों में लिखा जायेगा।

TAGGED:उड़ गया सदा के लिए उड़न सिख मिल्खा सिंह--ज्ञानेन्द्र रावत
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article शरद फाऊंडेशन ने विश्व योग दिवस पर आयोजित किया वेबिनार
Next Article देश में कुछ अच्छा होने पर राहुल को होती है चिढ़: बीजेपी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

A one-day TB screening and health check-up camp was organised in Faridabad under the joint aegis of the Indian Red Cross Society, National Headquarters and Haryana State Branch.
भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद में एक दिवसीय टी.बी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

136 Views
2 days ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

145 Views
3 days ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

280 Views
7 days ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

231 Views
2 weeks ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

222 Views
2 weeks ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

572 Views
2 weeks ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

296 Views
2 weeks ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

170 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
6 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
5 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
3 days ago
Mamata Banerjee's protest continues for the second day; she remained at the protest site throughout the night.
ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं
6 days ago
Delhi Liquor Policy Case: High Court issues notice to all 23 accused
दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट का सभी 23 आरोपियों को नोटिस
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account