वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चर्चित पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत देश के ख्यातनामा पुरुस्कार अनुपम मिश्र स्मृति पुरुस्कार से सम्मानित होंगे। इसकी जानकारी आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति अभियान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया सलाहकार, नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा एवं पूर्व संपादक, संसदीय मामले, राज्यसभा टी वी श्री अरविन्द कुमार सिंह व समिति के संयोजक श्री गौरव अवस्थी द्वारा दी गयी है। पर्यावरण रत्न, पर्यावरण भूषण, सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति, नेशनल ग्रीन अवार्ड, ग्रीन इंडिया अवार्ड, जेपी अवार्ड, तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान व जेपी सेनानी सम्मान आदि अनेकों सम्मानों-पुरुस्कारों से सम्मानित श्री रावत की पर्यावरण, सामाजिक, ग्रामीण विकास व स्त्री विषयक मामलों पर बीसियों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। श्री ज्ञानेन्द्र रावत को यह पुरुस्कार आगामी 9 जुलाई को गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा।
ज्ञानेन्द्र रावत अनुपम मिश्र स्मृति पुरुस्कार से सम्मानित होंगे
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


