Delhi : दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के भलस्पा डंपिंग साइट का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। इस हादसे में कई मकान डंपिंग साइट के मलबे में दब गए। कई लोगों के दबे होने का आशंका है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
हादसे के बारे में पता चलते ही तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे मे दबे लोगों को सीढ़ियों के जरिए छतों के ऊपर से निकाला गया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रशासन मलबा हटाने का काम कर रहा है। बता दे कि दिल्ली में दो तीन दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के कारण पूरी डंपिंग साइट दलदल बन गई है। ऐसे में डंपिंग साइट का और भी हिस्सा गिरने का डर बना हुआ है।
गौरतबल है कि दिल्ली का सबसे बड़ा डंपिंग साइट या कचरे का पहाड़ गाजीपुर में है। गाजीपुर के कचरे के पहाड़ की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि एक बार ये ताजमहल की ऊंचाई से भी ज्यादा ऊंचा हो गया था। इसकी बढ़ती ऊंचाई के मद्देनजर पिछले साल यहां ट्रोमिल मशीनें लगाई गई थीं। जिसते बात दिल्ली नगर निगम ने दावा किया था कि पिछले साल कचरे का पहाड़ 40 फीट घट गया था।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह राजधानी दिल्ली के भलस्वा डंपिंग साइट पर उस समय कोहराम मच गया जब, कूड़े के ढेर का एक पहाड़नुमा हिस्सा टूटकर आसपास की झुग्गियों पर जा गिरा। डंपिंग साइट के पास कई झुग्गी- झोपड़ियां बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो कई लोग अपने घरों में मौजूद थे। अचानक मलबा गिरने से लोग संभल नहीं पाए और घरों के अंदर ही बंद हो गए।