दिल्ली में MCD चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजेंद्र गौतम और गोपाल इटालिया को चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सवाल उठाए। इस पर केजरीवाल ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को भाजपा में शामिल कराना चाहिए और उसको अध्यक्ष बनाना चाहिए। कम से कम उसे स्टार प्रचारक ही घोषित कर दें। AAP के नेता राजेंद्र गौतम और गोपाल इटालिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर कमेंट किया था।
केजरीवाल बोले- LG दिल्ली के लोगों को तंग करते हैं
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली की जनता को परेशान करते हैं। उन्होंने दिल्ली में योग पर रोक लगाई। उन्होंने एक कहावत है, मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा अच्छा होता है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ गौतम की कहानी सुनाई।
केजरीवाल ने कहा- हमने सिद्धार्थ गौतम की कहानी सुनी है, हंस को बचाने वाली। आज दिल्ली में भी वही हालत है। LG और भाजपा वाले रोज दिल्ली वालों को तीर मार रहे हैं और हम उन्हें बचा रहे हैं। सबसे दुःख तब हुआ, जब उन्होंने योग की क्लास बंद कर दी। 17 हजार लोगों को योग क्लास जाने से रोक दिया।
दिल्ली में योग क्लास बंद नहीं होंगे- दिल्ली CM
केजरीवाल ने कहा- जिन्होंने योग क्लासेज पर रोक लगाई है उन्हें पाप लगेगा। दिल्ली में योग क्लास बंद नहीं होंगे। इसके लिए वे कहीं से भी पैसे लेकर आएंगे। LG ने दिल्ली के 17 हजार लोगों को योग करने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि योग टीचर को सैलरी नहीं दी जाएगी।
भाजपा बताए 15 साल में क्या काम किया- केजरीवाल
दिल्ली के CM ने कहा- भाजपा वाले हमेशा मुझे गाली देते रहते हैं, मुझे खालिस्तानी बताते हैं। मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे जेल में बंद कर दो, लेकिन भाजपा वाले बताएं कि 15 साल में आपने क्या काम किए। 15 सालों में 5 काम बताएं। भाजपा को अपनी नफरत वाली राजनीति बंद करनी होगी। उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर (7277972779) जारी किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग वॉट्सऐप पर मैसेज करके अपनी राय दे सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल ढोंगी चुनावी हिंदू हैं- गौरव भाटिया
केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल को फर्जीवाल और ढोंगी बताया। उन्होंने कहा कि ढोंगी चुनावी हिंदू अरविंद केजरीवाल ने कहां कि मैं अपने मंत्री बर्खास्त करता हूं, लेकिन गिर्गिटान अरविंद केजरीवाल रंग बदलते समय नहीं बदलता है।
उन्होंने कहा- केजरीवाल रंग बदलने वाले नेता हैं। आपसे ये भी पूछा जाएगा कि मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भव्य राम मंदिर की कोई जरूरत ही नहीं और वहां एक विश्वविद्यालय बनना चाहिए। जब चुनाव आते हैं तो आपको हनुमान चालीसा का पाठ भी याद आ जाता है। भाटिया ने कहा- इतना ढोंगे मत करो की जहर बाहर आपके चेहरे पर दिखे।