दिल्ली में दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी अफसर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सस्पेंड कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मामले की रिपोर्ट मांगी है। इसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी अफसर दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग का डिप्टी डायरेक्टर था। नवंबर 2020 में दोस्त की मौत के बाद वह उसकी नाबालिग बेटी को अपने बुराड़ी स्थित घर ले आया। फिर जनवरी 2021 तक उसने लड़की के साथ कई बार रेप किया। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई।
आरोपी की पत्नी ने अबॉर्शन पिल्स दी
पीड़ित ने आरोपी की पत्नी को पूरी बात बताई तो उसने अपने बेटे से अबॉर्शन पिल्स मंगवाकर उसे खिला दी। जनवरी 2021 में लड़की की मां बेटी को अपने साथ घर ले गई। हालांकि, पीड़ित ने रेप की बात अपने घरवालों को नहीं बताई।