पलवल/अतुल्यलोकतंत्र: 5 करोड़ 89 लाख की लागत से बनेंगे रजवाहे व सड़केंकेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के रसूलपुर रोड स्थित 5 करोड़ 89 लाख की लागत में भंगूरी रजवाहे ( Bhanguri, Palwal, Road Haryana) को पक्का करवाने तथा रजवाहे के दोनों ओर पक्की सडक़ बनाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला व निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला भी मौजूद थे।
Bhanguri, Palwal, Road Haryana रजवाहे और सड़कें
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह रजवाहा ब्रिटिश काल से बना हुआ है। जो कच्चा व ऊबड़ खाबड़ है। देश की आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने भी इस रजवाहे को पक्का करवाने का कार्य नहीं किया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों व आमजनों की समस्या को देखते हुए इस रजवाहे को पक्का करवाने के कार्य को मंजूरी दी गई तथा उत्तरप्रदेश सरकार से भी निर्माण कार्य के लिए एनओसी मिल गई है।
यह रजवाहा किठवाड़ी माइनर से शुरू होता है तथा पलवल शहरी क्षेत्र व कई गांवों से होता हुआ भंगूरी गांव तक पहुंचता है। इसकी कुल लंबाई करीब 15 किलोमीटर है।
रजवाहे का निर्माण कार्य 4 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रजवाहे का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों के किसानों की लगभग 7500 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। रजवाहे का निर्माण कार्य शुरू होने से किसानों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता में भी खुशी की लहर है।