पलवल •अतुल्य लोकतंत्र / मुकेश बघेल : आम आदमी पार्टी जिला इकाई पलवल के जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा की आज से ठीक 9 वर्ष पूर्व 26 नवंबर 2012 को सविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में आम आदमी पार्टी की स्थापना उस वक्त की गई जब पुरा देश जन लोकपाल बिल को लेकर अन्ना आंदोलन में सड़क पर था | उस समय पुरा देश कांग्रेस की सरकार के दौरे में हुए भ्रष्टाचार से पीड़ित व् दुखी था |
उन्होने बताया की पार्टी ने 2013 में पहली बार अरविन्द केजरीवाल जी के नेत्रत्व में दिल्ली में विधान सभा का चुना लाडा था और पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी लेकिन इस बार कम सीटे होने के कारण जनता से किए गए वदो को पूरा करने में कांग्रेस के विधायक बार बार विघ्न पैदा कर रहे थे इसलिये उन्होंने 14 फरवारी 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा दे दिया| इसके बाद 2015 में हुए दिल्ली विधान सभा के चुनाव में दिल्ली की जनता ने फिर से केजरीवाल के ऊपर भरोसा और 70 में से 67 सीटें देकर इतिहास रचा | केजरीवाल जी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले दिल्ली की जनता के लिए बिजली के दाम आधे करने वा प्रत्येक परिवार को 20000 लीटर पानी मुफ्त देने के अपने वादे को पूरा किया गया| आम आदमी पार्टी की सबसे पहली ऐसी सरकार थी जिसने देश में सबसे पहले लाल बत्ती को पूरी तरह से हटा दिया |
जिला अध्यक्ष ने आगे बताया की इसके बाद दिल्ली में शिक्षा की क्रांति शुरू हुई और आज दिल्ली में सरकारी स्कूल विश्व के सबसे शानदार और अच्छे सरकारी स्कूल में आते हैं| दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल आज देश और विदेश में प्रसिद्द है | उन्होन बताया की महात्मा गांधी और भगत सिंह चाहते थे की भारत का हर बच्चा शिक्षित हो व् देश के हर बीमार व्यक्ति को दवा वा इलाज मिले| भगत सिंह ने अपने जीवनी में भी कहा है की देश की पूर्ण आजादी तभी मानी जाएगी जब देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा व् हर बीमार व्यक्ति को अच्छा व् निशुल्क इलाज मिलेगा|
कौशल तातरपुर ने बताया की आम आदमी पार्टी का उद्देश्य देश में शिक्षा, स्वस्थ व् रोजगार को देश के हर बच्चे, बिमार वी युवाओं तक पहुचना है| उन्होन कहा की आज पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यलय पलवल में स्थापना दिवस मनाया जाता लेकिन आज पलवल के विधान सभा उपाध्यक्ष तेजपाल सैनी का आकस्मिक निधन हो गया जिस कारन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है | उन्होंने बताया की तेजपाल सैनी पार्टी के बहुत ही कर्मठ, जुझारू व् मेहनती कार्यकर्ता थे व् हर समय पार्टी गतिविधियों के लिए तैयार रहते थे | पलवल में पार्टी की जितनी भी गतिविधिया रही है उन सब में तेजपाल सैनी का बहुत अहम योगदन होता था| हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको अपने श्री चरणो में स्थान दें।