पलवल / अतुल्य लोकतंत्र : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला एवं पुरूषों खिलाडिय़ों के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 15 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक उड़ीसा के राऊरकेला में स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले पुरूष हॉकी खिलाडिय़ों के लिए 25 व महिला खिलाडियों का 26 अक्तूबर 2023 को चयन मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र में किया जाएगा। इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारियो को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के अधिकारी अथवा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग व खिलाड़ी द्वारा वहन किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए./डी.ए. अपने विभाग से लेंगे। हरियाणा सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें सिविल सर्विस की वैबसाइट http//dopt.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।