बल्लभगढ़ ( अतुल्य लोकतंत्र ): बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट के 5 साल पुरे होने पर ट्रस्ट ने महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया।यह आयोजन Rotary club और Indian Medical Association IMA FBD के द्वारा लगाया गया ।
इस कैंप में महिलाओं के लिए Cancer Awareness Program चलाया गया और मैमोग्राफी टेस्ट किए गए साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सभी महिलाओं की शुगर बीपी और हड्डियों की जांच की गई। बदलाव की टीम हमेशा से ही महिलाओं के लिए काम करती आई है फिर चाहे वो कार्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हो या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक अभियान चलाना हो हमेशा ही ट्रस्ट की टीम कार्य करती रही है। बदलाव की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समय समय पर हेल्थ कैंप का आयोजन भी करती रही है। बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं के लिए जागरूक अभियान भी चलाती रही है।
ट्रस्ट के 5 साल पूरे होने पर ट्रस्ट ने सभी महिलाओं के साथ खुशी बनाई और सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन और फल बांटे। इस आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से पिंक हेल्थ ग्रुप की टीम शामिल रही जिसमें की डॉक्टर दीपा गुप्ता, डॉक्टर दिनेश गुप्ता, डॉ अनु और उनकी टीम शामिल रही, रोटरी क्लब की तरफ से मैमोग्राफी बस महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई गई जिसमें की सभी महिलाओं के मैमोग्राफी टेस्ट हुए बदलाव हमारी कोशिश की टीम से बदलाव के संस्थापक सुषमा यादव, हिमांशु यादव, श्रीमती कांता शर्मा और सभी बदलाव की महिला टीम इस आयोजन में शामिल रही ।