Faridabad/ATULYA LOKTANTRA : सेव अरावली ट्रस्ट की पहचान ओर चर्चा आमजन में उसके पर्यावरण हित ओर वॉटर रीचार्ज के लिए किए गए कार्यों में अपना योगदान देने के सम्बंध में की जाति है। अपने वोलंटियर्स को प्रोत्साहित करने ओर उनके किए गए प्रेरणादायी कार्यों के लिए सेव अरावली ट्रस्ट हर वर्ष अपना सबसे बड़ा ख़िताब *वोलंटियर ओफ़ द यर* अपने किसी वोलंटियर को पूरे वर्ष में उसके द्वारा किए गये विशेष कार्यों के लिए देती है। सेव अरावली ट्रस्ट द्वारा दिए जाने वाला वोलंटियर ओफ़ द यर 2021 का ख़िताब इस वर्ष श्री अरुण गुप्ता जी निवासी कपिल विहार सेक्टर 21C को उनके द्वारा किए गये पर्यावरण हित कार्यों के लिए दिया गया है।अरुण गुप्ता जी पेशे से एक सिवल इंजीनियर है। पूरे फ़रीदाबाद में इनका घर ज़ीरो वेस्ट के नाम से जाना जाता है। सेव अरावली ट्रस्ट द्वारा समय समय पर अरावली में की जाने वाली पलोगिंग ऐक्टिविटी का आयोजन भी अरुण गुप्ता ही सम्भालते है। सेव अरावली द्वारा बनाए गये रैन हार्वेस्टिंग के डिज़ाइन में भी गुप्ता जी की विशेष भूमिका होती है। गुप्ता जी के बड़े बेटे अंशुमान की शादी भी ज़ीरो वेस्ट शादी की वजह से काफ़ी चर्चा में रही थी।
अरुण गुप्ता को ये सम्मान देने के लिए आज सेव अरावली ट्रस्ट कि कोर टीम जिसमें सेव अरावली ट्रस्ट के फ़ाउंडर मेम्बर जितेंदेर भड़ाना, यश भड़ाना, मीनाक्षी शर्मा, कैलाश बिधूडी, विकास थरेजा, शुचिता खन्ना, योगेश शर्मा, संजय राउ बाग़ुल, पवन सोलंकी, धनंजय खन्ना, धीरज, अंकित, साहिल, उनके निवास कपिल विहार पहुँचे।