फरीदाबाद, 21 जून। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि योग हमेशा शरीर के तन मन और दिमाग को एक साथ जोड़ता है। योग शरीर की कर्म शैली और कर्म शीलता में माहिर है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव आज बुधवार को प्रातः स्थानीय सेक्टर -12 के खेल परिसर में जिला स्तरीय 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के तन, मन और बुद्धि को आत्मसात कर एक साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय विश्व में पूरी जनता ने स्वीकार किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में योग और आध्यात्मिकता के जरिए भारत का नया परिचय विश्व में दिया है।
योग करने से मनुष्य शरीर से स्टीक रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पूरी दुनिया को उपहार में दिया है। यूक्रेन और रशिया में आज महामारी चल रही है। जबकि भारत आराम से 9वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। विप्लव देव ने योग को जीवन के व्यवहारिक जीवन में करने के लिए दुनिया की आम जन को आह्वान किया।