पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ) मुकेश बघेल •
जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की भजन मंडली ने महाशय विक्रम सिंह की अगुवाई में मंगलवार को होडल खंड के गांव बोराका में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। विभागीय भजन मंडली ने गायन कार्यक्रम के माध्यम से गांव में हरियाणा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
हरियाणा के सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के निर्देशन में पलवल जिला में दमदार रूप में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभागीय भजन मंडलियां नियमित रूप से गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार कर रही हैं। इस कड़ी में महाशय विक्रम सिंह की भजन मंडली ने बोराका गांव में प्रचार कार्यक्रम की प्रभावी प्रस्तुति दी।
गायक कलाकार महाशय विक्रम सिंह ने गीत-रागिनियों के माध्यम से हरियाणा सरकार की जन हितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों, बूढ़ों और जवानों के साथ माताओं-बहनों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार ने बेहतरीन नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों एवं योजनाओं का फायदा उठाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है। हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने नीतियां बनाई हैं। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
विभागीय भजन मंडली में शामिल दुलीचंद ने भी इस दौरान बेहतरीन रागिनियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। सदस्य भजन मंडली प्रेमचंद ने भी वाद्ययंत्रों पर उनका पूरा साथ दिया। इस दौरान खंड प्रचार कार्यकर्ता हरिचंद ने हरियाणा सरकार की नीतियों व विकास कार्यों से संबंधित पंपलेट इत्यादि का गांव में वितरण किया। इस मौके पर गांव के सरपंच रहे हंसराज तथा गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विभागीय भजन मंडली ने गीतों-रागिनियों के माध्यम से दी कल्याणकारी नीतियों की जानकारी
Leave a comment
Leave a comment