पलवल: आज भाजपा सेवा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती आशा भारद्वाज ने सूबेदार मोहनलाल से उनके पैतृक गांव खांबी में औपचारिक भेंट की। श्रीमती आशा भारद्वाज सूबेदार मोहनलाल की धर्मपत्नी स्व. कलावती देवी के निधन पर दुख जताया व परिवारजनों को सांत्वना देने पहुंची।
इस मौके पर सूबेदार मोहनलाल ने देश की सेवा में बिताए पलों व संबंधित कुछ किस्सों को भी उनके साथ साझा किए। उन्होंने बताया की सन 1935 में उनका जन्म पैतृक गांव खांबी में ही हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरा कर सन 1958 में देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो गए। उन्होंने बताया की उनके पिताजी श्री ग्यासीराम ने भी ब्रिटिश अधिनस्थ भारत के दौरान भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। उन्होंने बताया की सन 1961 को पुर्तगालियों के खिलाफ हुए एक ऑपरेशन में भी हिस्सा लिया। 1962 में उन्होंने 36 मराठा हेवी मोटर रेजिडेंट के साथ इंडो-चाइना युद्ध में, 1965 में 36 मराठा हेवी मोटर रेजिडेंट के साथ इंडो-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में 73 मीडियम रेजिडेंट के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी हिस्सा लिया। 24 वर्ष की देश सेवा देकर सन 1982 में भारतीय थलसेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत हो गए। उन्होंने बताया की “उड़न सिख मिल्खा सिंह” के साथ भी उन्होंने बहुत वक्त बिताया था और दोनो साथ रहे थे।
जिला संयोजक श्रीमती आशा भारद्वाज ने बातचीत के दौरान की आज वो देश के सच्चे एवं युद्धों के साक्षी रहे ऐसी शक्सियत से मिलकर वो सच मायनों में भारतीय होने पर गर्व महसूस करती हैं।
इस दौरान राष्ट्रीय कवि मोहित मनोहर, अमन भारद्वाज, आयुष भारद्वाज, रंजीत सिंह, टेकचंद, गंगा गिरी महराज आदि व अन्य गणमान्य लोग उस्थित रहे।
भाजपा सेवा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक आशा भारद्वाज ने की सूबेदार मोहनलाल(रि.) से औपचारिक भेंट।
Leave a comment
Leave a comment