फरीदाबाद, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह ने भगवान श्री राधेकृष्ण, यमुना मईया, गौ माता तथा यमुना रक्षक दल के द्वारा यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता आन्दोलन से जुड़े चित्रों से युक्त यमुना मईया की आरती का कैलेन्डर आई एम टी तथा आई एल आर के निदेशक डॉ. रवि हांडा को भेंट किया। ज्ञात हो कि डॉ. रवि हांडा यमुना रक्षक दल “विधि प्रकोष्ठ” फरीदाबाद के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर संस्थान की उपप्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, प्रबंधन विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनू धेमब्ला तथा कंप्यूटर साइंस की डीन उर्विजा रैना वहाँ विशेष रूप से उपस्थित थीं उन्हें भी यमुना मईया की आरती का कैलेन्डर भेंट किया गया।
डॉ. आर एन सिंह ने डॉ. रवि हांडा एवं उपस्थित प्राध्यापकों से आग्रह किया कि शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता के सबंध में जागृत कर अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों निर्वहन करें। डॉ. रवि हांडा यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाने हेतु यमुना रक्षक दल के प्रयासों की उन्मुक्त कण्ठ प्रशंसा किए। डॉ. रवि हांडा ने कहा कि यमुना जी का फरीदाबाद से अटूट सम्बन्ध है, यमुना जी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के प्रति युवाओं को जागृत कर यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।