फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-20 बी अजरौंदी गांव के लोग गंदगी और कूड़े के ढेरों में बेहाल है। शिकायतें करने के बावजूद यहां से कूड़े का उठान नहीं होता, जिसके चलते यहां बदबू का माहौल बना हुआ है और लोग बीमार हो रहे है।
इसी मामले को लेकर लोगों ने आज सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन सिंगला ने शामिल होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद नितिन सिंगला ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर मिले 381 स्थान तथा हरियाणा को मिले 19वें स्थान ने भाजपा सरकार की पोल खोलकर रख दी है।
जो जिला पिछले साल इस सर्वेक्षण में 36वें स्थान पर था, वह खिसककर 381 स्थान पर पहुंच गया और हरियाणा प्रदेश चौथे स्थान से खिसककर 19वें स्थान पर पहुंच गया।
नितिन सिंगला ने कहा कि यह फरीदाबाद के लोगों के लिए दुर्भागय की बात है कि स्मार्ट सिटी का तगमा हासिल करने के बावजूद यह जिला स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ गया है और इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार और प्रशासन की लचर कार्यशैली है।