फरीदाबाद- पुलिस कमिश्नर श्री विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सविता रानी और साइबर थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने अग्रवाल कॉलेज के साथ संयुक्त रुप से वार्ता कर बच्चों को महिलाओं के साथ होने वाले क्राइम और साइबर क्राइम को लेकर जागरुक किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 अप्रैल 2022 को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध और साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करने की संयुक्त तत्वावधान में एक वार्ता आयोजित की है।
वरिष्ठ नागरिक सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सविता रानी ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और डायल 112 की सुविधा पहले से ही मुहैया करवाई हुई है। उन्होने कहा की महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। हर जिले में DALSA(जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण) स्थापित की गई है जिनके माध्यम से किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है।