फरीदाबाद, 09 जून। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भारत 2027 में दुनिया में सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक ताकत का देश बनेगा। वहीं हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अमृत काल में देश को विकसित दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत बनाना है। दिव्यांगजन शिक्षा और खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में आज समाज में पीछे नहीं है। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में होने से भारत की सीमाएं, खजाना और नागरिक सुरक्षित हैं।
देश में दिव्यांगजनो के लिए पिछले 9 वर्षों में 13000 कैम्प लगाकर 12000 करोड़ रुपये की धनराशि के कृत्रिम अंग फ्री में देने का काम किया है। जहां देश की अन्तिम पंक्ति के अन्तिम छोर के व्यक्ति को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दिया जाता है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शुक्रवार को सेक्टर-8 के सर्वोदय अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हाल में सरकार के 9 साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण दिव्यांगजनो लाभार्थी सम्मेलन जो कि भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड साइकिल वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।