फरीदाबाद। बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल के दामों में आए दिन हो रही बढ़ोतरी के विरोध में फरीदाबाद महिला कांग्रेस ने आज एनआईटी-86 के गौंछी गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह सभी चीजें लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। जिला महिला कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई तथा आसमान छूते गैस व तेल के दामों के विरोध में प्रदर्शन कर महिलाओं ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनू अहलावत के नेतृत्व में महिलाएं जुलूस के रूप में गांव की चौपाल तक पहुंचीं। महिलाओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इन तख्तियों पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ लिखा गया था। इन पर, भाजपा का देखो खेल,महंगी गैस महंगा तेल जैसे नारे लिखे थे। जिला अध्यक्ष सोनू अहलावत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला जिला कांग्रेस घर-घर पर जाकर महिलाओं को बढ़ती महंगाई को लेकर जागरूक करेंगी तथा उन्हें बताएंगी कि इसके लिए केंद्र की भाजपा नीति व सरकार जिम्मेदार है। साथ ही जिला अध्यक्ष सोनू अहलावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के घर की रसोई कोई महिला नहीं चलाती इसलिए उन्हें महंगाई के कारण घर के बजट में हो रही समस्याओं का नहीं पता। उल्लेखनीय है कि आज पेट्रोल डीजल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के आह्वान पर प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता वंदना सिंह, अधिवक्ता रेणु,अंजू,ज्य्या,सलमा,रूबी,काजल, सबीना बेगम, रेहाना बेगम, शाहजहां बेगम, अनवरी बेगम रुखसाना, बेगम राधा, मंजू के साथ की महत्पूर्ण भूमिका रही।
महंगाई के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस का हल्ला बोल
Deepak Sharma
449 Views
Leave a comment
Leave a comment