फरीदाबाद, 04 जनवरी। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बीती रात हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी की I फ़रीदाबाद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार वोहरा को फ़रीदाबाद का नया ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया I भाजपा हरियाणा द्वारा इन नियुक्तियों की जानकारी सार्वजनिक की I
फ़रीदाबाद के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा भाजपा फ़रीदाबाद के बहुत पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता हैंI वोहरा पूर्व में संगठन में युवा मोर्चा से लेकर मंडल और ज़िले में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं I 2016 से 2020 संगठन में ज़िला उपाध्यक्ष के तौर पर और पूर्व में संगठन में महासम्पर्क अभियान के ज़िला संयोजक रहे हैं I
राजकुमार वोहरा का परिवार दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़ा रहा है I इनके पिताश्री स्वर्गीय प्रेम स्वरूप वोहरा जी पाकिस्तान से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और पाकिस्तान से भारत आकर जनसंघ के ज़िला अध्यक्ष भी रहे I