फरीदाबाद, 09 जून। राहुल कालोनी में मां की तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान हुए झगड़े में पड़ोसी ने छाती में ईंट मारकर बेटे की हत्या कर दी। मृतक का नाम अमर सिंह उम्र 45 साल थी। वे यहां राहुल कालोनी में परिवार के साथ रहते थे और चाऊमीन की रेहड़ी लगाते थे। उनकी मां भगवानदेई का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। बुधवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। इससे की उनके मित्र व रिश्तेदार अमर सिंह के घर पर आए हुए थे। अमर सिंह का बड़ा दामाद प्रवीण पड़ोस में रहने वाले महेंद्र की दुकान पर काम करता था। पिछले करीब 15 दिन से प्रवीण लापता था।
अमर सिंह की बेटी पूजा महेंद्र से अपने पति के बारे में पूछने गई थी। आरोप है कि महेंद्र ने उसे धमकी और गाली देकर भगा दिया। अमर सिंह ने इस बात को लेकर विरोध किया और महेंद्र से बातचीत करनी चाही। महेंद्र ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और लात-घूसों से पिटाई भी की।