फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने एक नवयुवक को ढूंढकर उनके परिजनों के हवाले करने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है
दिनांक 7 फरवरी की रात करीब 12 बजे युवक के परिजनों ने आकर चौकी में सूचना दी कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं और वह फरीदाबाद में शादी में आए थे। उनका 20 वर्षीय लड़का अचानक से कहीं गायब हो गया उन्होंने हर जगह उसे ढूंढने की कोशिश की परंतु ने इसकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। लड़के की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकी प्रभारी ने लड़के की तलाश के लिए एएसआई नरेंद्र की अगुवाई में टीम गठित कि जिसमें प्रधान सिपाही रोहताश और सिपाही वीरेंद्र शामिल थे। चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम को लड़के की तलाश के लिए आसपास के एरिया में में भेज दिया।
पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए लड़के की फोटो पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी और लड़के की तलाश के लिए निकल पड़ी। घंटो तक मशक्कत करने के पश्चात पुलिस टीम ने बताए गए स्थान के आसपास के सभी एरिया में लड़के की तलाश की और वहां पर मौजूद लोगों से इसके बारे में पूछताछ की परंतु लड़के की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के पश्चात व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गई फोटो के आधार पर बीपीटीपी एरिया में गश्त कर रही ईआरवी टीम को लड़के का पता लगाया। इसकी सूचना पुलिस चौकी की टीम को मिलते ही वह लड़के की बरामदगी के लिए बीपीटीपी पहुंचे और लड़के को सकुशल बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने लड़के के परिजनों को उसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत के साथ लड़के को उनके हवाले कर दिया। लड़के के परिजन उसे वापस पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।