Palwal/ अतुल्य लोकतंत्र: पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बीती रात्रि यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर टीम तैनात की गई। नाकों पर ओवरलोडेड 8 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहनों पर पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। चालान काटने के साथ पुलिस द्वारा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला पलवल यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रीतम सिंह के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और डीएसपी यातायात संदीप मोर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों से बचाने के लिए ओवर लोडेड, ओवर स्पीड, गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान कार्रवाई की गई है तथा साथ ही उन्हें यातायात नियमों की पालना करने बारे प्रेरित किया गया है।
प्रभारी थाना यातायात पलवल ने बताया कि ओवरलोडेड वाहन पर कार्रवाई करते हुई पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवर लोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया। इस दौरान 8 ओवरलोडेड भारी वाहनों के चालान किए गए साथ ही इन वाहनों पर पांच लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना आरटीए विभाग द्वारा लगाया गया। प्रभारी थाना ने कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित लेन में ही वाहन चलाए। अंडर एज बच्चों को वाहन चलाने को न दें। निर्धारित गति सीमा पर ही अपना वाहन चलाएं।