फरीदाबाद, 22 अगस्त। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीमका से सदपुरा और सदपुरा से फतुपुरा तक लगभग छह करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से आरसीसी रोड दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गत सायं गांव सदपुरा के मंदिर में आरसीसी रोड के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र और फरीदाबाद जिला सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में दिन दोगुनी रात चौगुनी चहुमुखी विकास कार्यों के जरिये उन्नति कर रहा है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जमकर विकास कार्य पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव से हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत देश फिर से सोने की चिड़िया और विश्व गुरु कहलायेगा।