Faridabad: यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव के अभिषेक हेतु दो नंबर फरीदाबाद स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर के गद्दीनसीन महंत वसंत दास जी महाराज को हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल एवं श्यामा तुलसी भेंट किया। महंत वसंत दास जी ने कहा कि इस पवित्र यमुना जल में गंगा जल सहित अन्य पवित्र जल के समिश्रण से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा साथ हीं इस पवित्र यमुना जल से ठाकुर जी स्नान करेंगे। डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि यमुना जी का भगवान श्री राधे कृष्णा से तो विशेष संबंध है हीं भगवान शिव के रुद्राभिषेक से भी घनिष्ठ संबंध है। बटेश्वर में यमुना जी के तट पर बाबा बटेश्वरनाथ सहित एक कतार में भगवान शिव के 101 मंदिर हैं। ये मंदिर यमुना जी के किनारे से शुरू होकर दूर जंगल तक एक ही पंक्ति में बने हैं। सभी मंदिरों में पवित्र यमुना जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। बटेश्वर नाथ जी की महिमा से वहाँ यमुनाजी की धारा उल्टी दिशा में बहती है।
यमुना जी का भगवान शिव के रुद्राभिषेक से है घनिष्ठ संबंध- डॉ. आर एन सिंह
Deepak Sharma
566 Views
Leave a comment
Leave a comment