FARIDABAD: हार्डवेयर चौक, राजीव कालोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में यमुना रक्षक दल महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने महिला दिवस पर फलदार अमरूद का पौधा लगाकर महिलाओ को पर्यावरण के प्रति जागृत किया। आचार्य सर्वेश पाण्डेय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कराए तथा महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के वगैर संपूर्ण व समग्र विकास की परिकल्पना तक नहीं की जा सकती है।
यमुना रक्षक दल महिला प्रकोष्ठ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया वृक्षारोपण
Leave a comment
Leave a comment