हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग हो रही है। शाम 5 बजे तक 64 % वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण के कुल 49,64,259 में से 31,75,622 मतदाता वोट कर चुके हैं। वोटिंग में अब पंचकूला अन्य आठ जिलों में सबसे आगे है। यहां पर 71.6 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। वहीं झज्जर में 60.7 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं।
मतदान के बीच यमुनानगर के छछरौली के कोर्ट बसावा बूथ नंबर 30 पर पोलिंग एजेंट द्वारा खुद मतदाता के वोट पोल करने पर बवाल हो गया। इस पर ब्लॉक समिति के दो प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर भी बहस पड़े। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों प्रत्याशियों को शांत करवाया और मतदान केंद्र से बाहर निकाला।
कैथल में जिला परिषद उम्मीदवार पर FIR
कैथल में जिला परिषद चुनाव के चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में वार्ड नंबर 12 से जिला परिषद की उम्मीदवार नेहा तंवर और उसके पति विकास तंवर पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मतदान से कुछ घंटे पहले हुई इस कार्रवाई से नेहा के समर्थक निराश हैं।
अंबाला में सरपंच प्रत्याशी को धमकी
वहीं अंबाला में गांव घड़ोली के सरपंच पद प्रत्याशी शिव कुमार को नामांकन वापस लेने की धमकी मिली है। बदमाशों ने फोन कर धमकाया कि नामांकन वापस न लिया तो गोली मार देंगे।
इसी बीच महेंद्रगढ़ में सरपंच पद का उम्मीदवार अचानक गायब हो गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले उम्मीदवार को ढूंढकर लाया जाए। तभी मतदान होगा। वह टेंट लगाकर बूथ के बाहर बैठ गए हैं।
मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इनमें 1,278 पंचायत समिति सदस्य व 1,75 जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए 9 जिलों में 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
शनिवार से गायब सरपंच पद उम्मीदवार
महेंद्रगढ़ के गांव खतौदडा में सरपंच पद के उम्मीदवार के गुम होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। एसपी ने मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तुरंत ढूंढ कर लाने की मांग पर अड़े हैं। महेंद्रगढ़ के गांव खतौदडा में सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार को गुम हो गए। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन उन्हें ढूंढ नहीं सका। मतदान के बहिष्कार की सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण ने मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण मतदान केंद्र के बाहर टैंट लगाकर बैठ गए है। किसी एक भी व्यक्ति ने मतदान नही किया है।
यमुनानगर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात टीचर की अचानक मौत
वहीं, रात में यमुनानगर के एरिया थाना छप्पर के गांव फतेहपुर स्कूल में मास्टर अशोक कुमार की मौत हो गई। उनकी वोटिंग में ड्यूटी लगी थी। सेक्टर 17 जगाधरी के भैड़थल स्कूल में टीचर अशोक की चुनाव ड्यूटी गांव फतेहपुर थाना छप्पर के स्कूल में लगी हुई थी । वह रात को खाना खाकर सोए। आज सुबह 5.30 बजे साथियों ने उन्हें जगाया लेकिन वह मृत अवस्था में पड़े मिले।
किस जिले में कितना मतदान हो चुका-
जिला | कितने वोट डाले जा चुके | वोटिंग प्रतिशत | कुल वोट |
जींद | 473440 | 62.5 | 757425 |
पानीपत | 293183 | 64.0 | 457849 |
झज्जर | 352524 | 60.7 | 580498 |
कैथल | 383540 | 61.8 | 620451 |
महेंद्रगढ़ | 369877 | 62.3 | 593448 |
पंचकूला | 91591 | 71.6 | 127845 |
भिवानी | 412704 | 62.6 | 659450 |
नूंह | 442002 | 67.8 | 651507 |
यमुनानगर | 356761 | 69.2 | 515772 |
इन जिलों में हो रहा मतदान
पहले चरण में शामिल 9 जिलों में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक को शामिल किया गया है। सभी 22 जिलों में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद 27 नवंबर को इनके मतों की गणना करके सभी नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों के मतदान के लिए पहली बार बैलेट पेपर की जगह EVM का इस्तेमाल हो रहा है। मतदान के बाद इन EVM को पुलिस सुरक्षा में रखा जाएगा। मतगणना तीनों चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद होगी।