बल्लभगढ़ (अतुल्य लोकतंत्र ): मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को सूचना मिल रही थी कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली में सरकारी स्कूल, आयुष औषधालय, बिजली शिकायत केंद व पशु चिकित्सा केंद्र में तैनात सरकारी कर्मचारी/अधिकारी समय पर हाजिर नही आते हैं। जिस कारण आमजन को समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
इस सूचना के आधार पर दिनेश कुमार नायब तहसीलदार बल्लबगढ़, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (ह.) फरीदाबाद से राजेन्द्र कुमार, सतीश कुमार व सतबीर सिंह सब इंस्पेक्टर व प्रभू दयाल व बृजेश प्रधान सिपाही की अलग अलग टीमो द्वारा राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अटाली, पशु चिकित्सालय अटाली, आयुष औषधालय व बिजली विभाग शिकायत केंद्र अटाली में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की गई।
निरीक्षण के दौरान राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अटाली में कुल 7 अध्यापक व 1 सफाई कर्मचारी सहित कुल 8 में से 3 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले, 3 देरी से आये व 2 CL पर मिले लेकिन उनकी CL दरखास्त मोके पर नही मिली।
आयुर्वेद आयुष औषधालय अटाली में कुल 5 कर्मचारी तैनात मिले जिनमे सभी कर्मचारी 9.30 बजे तक हाजिर मिले।
शिकायत केंद्र द.ह.बि.वि.नि.लि. अटाली में 4 कर्मचारी नियुक्त है जिनमें से केवल एक कर्मचारी ही समय पर उपस्थित मिला , 1 कर्मचारी देरी आया तथा 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
इसी प्रकार पशु चिकित्सालय गांव अटाली में कुल 3 कर्मचारियों में से 2 कर्मचारी समय पर चिकित्सालय में उपस्थित मिले। पशु चिकित्सक जिनके पास गांव कौराली का भी अतिरिक्त कार्यभार था वह भी काफी देर बाद गांव कोराली स्थित पशु चिकित्सालय में उपस्थित आए।
इस प्रकार आज की चेकिंग के दौरान कुल 20 कर्मचारियों में से समय पर 8 कर्मचारी हाजिर मिले, 8 कर्मचारी देरी से आये व 2 कर्मचारी CL पर पाये व 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं।