Palwal ( अतुल्य लोकतंत्र) मुकेश बघेल/ दिनांक 6 जून 2023 को समस्त पाल बघेल गडरिया समाज जिला पलवल का मांग पत्र माननीय नेहा सिंह जिला उपायुक्त पलवल एवं सीटीएम मजिस्ट्रेट जिला पलवल की मार्फत माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम मांग पत्र दिया गया।
समाज से दिनेश बघेल ,जयचंद बघेल , गिर्राज बघेल , एवं माननीय अशोक बघेल जिला शिक्षा अधिकारी पलवल ,मौजूद रहे पाल बघेल गडरिया समाज की निम्नलिखित मांगे एवं मुख्य मांग लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति सांसद निधि से दिलवाई जाए और पलवल शहर में बस स्टैंड पलवल या अलीगढ़ चौक पर मूर्ति को लगवाने की परमिशन दिलवाई जाए।
सामान्य बस स्टैंड का लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर रखा जाए पलवल शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर कम्युनिटी सेंटर गडरिया समाज के लिए बनवाया जाए इस तरह की कई मांगे थीं।