logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: आंशिक रूप से लकवाग्रस्त होने के बाद युवा रोगी को मिला नया जीवन
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » आंशिक रूप से लकवाग्रस्त होने के बाद युवा रोगी को मिला नया जीवन
LucknowUttar Pradesh

आंशिक रूप से लकवाग्रस्त होने के बाद युवा रोगी को मिला नया जीवन

Deepak Sharma
Last updated: 31 May, 2019
By Deepak Sharma
2k Views
Share
5 Min Read
SHARE

Lucknow/Atulya Loktantra : 43 वर्षीय मनीष सिंघानिया ब्रेन अटैक के बाद आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए थे, लेकिन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल साकेत ने उनका सफलता पूर्वक इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया है। उनके मस्तिश्क में एक गंभीर क्लाॅट को हटाने के लिए उनकी मिनिमली इनवेसिव ब्रेन सर्जरी की गई जो लगभग एक घंटे तक चली। इस क्लाॅट ने हृदय से मस्तिष्क तक रक्त ले जाने वाली मुख्य धमनी को अवरुद्ध कर दिया था। रोगी को गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। दरअसल श्री सिंघानिया को आॅफिस जाते समय स्ट्रोक का अटैक हुआ था जिसके बाद उनके शरीर के बायें हिस्से में काफी अधिक कमजोरी आ गयी थी और उनकी आवाज भी अस्पश्ट हो गई थी। ब्रेन की एमआरआई सहित विस्तृत जांच से उनके मस्तिष्क के बाईं ओर एक गंभीर थक्के का पता चला जिसने रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाया था और जिसके कारण उनकी यह स्थिति हुई थी। थक्का हृदय से मस्तिष्क तक रक्त ले जाने वाली मुख्य रक्त वाहिकाओं में से एक में गंभीर रुकावट पैदा कर रहा था।

जीवन के लिए घातक इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, रोगी को तत्काल सर्जरी के लिए सलाह दी गई। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, साकेत के इंटरवेंषनल न्यूरोलाॅजी के सीनियर कंसल्टेंट और प्रमुख डॉ. चंद्रिल चुघ, (अमेरिका में प्रशिक्षित स्ट्रोक और एन्यूरिज्म विशेषज्ञ) के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने धमनी की गंभीर रुकावट को खोलने के लिए काॅम्प्लेक्स लाइफ सेविंग ब्रेन क्लाॅट रिमूवल सर्जरी करने का फैसला किया। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, साकेत के इंटरवेंषनल न्यूरोलाॅजी के सीनियर कंसल्टेंट और प्रमुख डॉ. चंद्रिल चुघ ने कहा, ‘‘मिनिमली इनवेसिव ब्रेन प्रोसीजर्स रक्त वाहिका को खोलकर मस्तिष्क के थक्के को हटाने के लिए की जाती है और इसमें ओपन ब्रेन सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। क्लॉट को हटाने का यह तरीका उन रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है, जो बहुत ही गंभीर अवस्था में हैं और उनके मस्तिश्क की ओपन सर्जरी में किसी भी तरह का नुकसान होने का खतरा होता है। इतना ही नहीं, मिनिमली इनवेसिव ब्रेन सर्जरी ज्यादा सुरक्षित होती है, क्योंकि इसमें रक्त का कम से कम नुकसान होता है, अस्पताल और आईसीयू में कम समय तक रहना पड़ता है, आॅपरेषन के निशान नहीं रहते हैं और संक्रमण होने की न्यूनतम संभावनाएं होती हैं।’’

मिनिमली इनवेसिव ब्रेन प्रोसीजर्स ने मस्तिष्क रोगों के उपचार में क्रांति ला दी है। ये प्रक्रियाएं न केवल जीवन रक्षक हैं, बल्कि ओपन ब्रेन प्रोसीजर्स की तुलना में बहुत अधिक सुरक्षित और कम जटिल हैं। मिनिमली इनवेसिव ब्रेन प्रोसीजर्स से ब्रेन हेमरेज, एन्यूरिज्म, ब्रेन क्लाॅट, पैरालाइटिक अटैक, रक्त वाहिकाओं में रुकावट जैसी मस्तिष्क और रीढ़ की कई बीमारियों का इलाज करने में मदद मिल सकती है। इस न्यूनतम इनवेसिव ब्रेन सर्जरी के माध्यम से, थक्का को सफलतापूर्वक मस्तिष्क से निकाल दिया जाता है। इस नयी तकनीक के तहत ब्रेन ट्यूमर / थक्कों को हटाने के लिए खोपड़ी को पूरी तरह से खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, और मस्तिष्क से कम छेड़छाड़ करने के कारण न्यूरोलॉजिकल चोट पहुंचने का कम खतरा होता है।

डॉ. चुघ ने कहा, ‘‘हालांकि, मस्तिष्क के किसी भी हिस्से में थक्के या अवरोध संभावित रूप से घातक हो सकते हैं, लेकिन समय पर पता लग जाने और जल्द से जल्द इलाज हो जाने पर मरीज को ठीक किया जा सकता है और मरीज कुछ ही समय में अपने सामान्य जीवन में वापस आ सकते हैं। श्री सिंघानिया के मामले में हृदय से मस्तिष्क तक रक्त ले जाने वाली धमनी में एक गंभीर रुकावट थी। हालांकि यह एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, लेकिन यह सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।’’ यह प्रक्रिया लगभग एक घंटे तक चली, और इस प्रक्रिया के बाद रोगी बहुत जल्द ठीक हो गया और उसके बाद अपने सभी काम करने लगा। यह रोगी पहले से धूम्रपान करता था, लेकिन उसे तत्काल धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, विश्व तंबाकू रहित दिवस के अवसर पर, डॉ. चुघ ने यह संदेश दिया, ‘‘धूम्रपान ब्रेन स्ट्रोक और हेमरेज का एक प्रमुख जोखिम कारक है। ब्रेन स्ट्रोक हमारे देश में मृत्यु और विकलांगता के सबसे आम कारणों में से एक है। धूम्रपान न केवल पैरालाइटिक अटैक के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि यह दिल और फेफड़ों जैसे अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article गुस्साएं कर्मचारियों ने निकाली फरीदाबाद के वित्त नियंत्रक की शव यात्रा
Next Article कृष्णपाल गुर्जर को दी मंत्री बनने पर बधाई भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ श्री कृष्णपाल गुर्जर को दी मंत्री बनने पर बधाई
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Preparations for the 77th Republic Day celebrations have begun; the Deputy Commissioner held a meeting with officials.
77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
Faridabad
The municipal corporation has intensified its efforts in preparation for Swachh Survekshan 2026.
नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों को लेकर कवायद तेज
Faridabad
हरियाणा में 1500 करोड़ का 'वर्क स्लिप' घोटाला: 91 फीसदी श्रमिक निकले फर्जी, अनिल विज ने की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश
हरियाणा में 1500 करोड़ का ‘वर्क स्लिप’ घोटाला: 91 फीसदी श्रमिक निकले फर्जी, अनिल विज ने की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश
हरियाणा
On the Delhi-Mathura National Highway, a drunk Scorpio driver completely wrecked a Mercedes and a Thar, leaving one person injured.
दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मर्सिडीज और थार के उड़ाए परखच्चे, एक घायल
Faridabad
Strict action should be taken against overspeeding and no-parking violations: Satbir Mann
ओवरस्पीडिंग व नो-पार्किंग उल्लंघन पर हो कड़ी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.1k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.2k Views
Water proof mobile - वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
Water proof mobile – वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
9.9k Views
Kharge said – RSS should be banned, this is what Sardar Patel did.
खड़गे बोले-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया
9.8k Views
GTA Mobile Bullet - डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
GTA Mobile Bullet – डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
4.9k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

BJP Faridabad burnt effigies of Kejriwal and Atishi
भाजपा फ़रीदाबाद ने फूँका केजरीवाल और आतिशी का पुतला
15.1k Views
Inspired by BJP's policies, leaders of various parties are increasing their faith in BJP and Modi: Krishnapal Gurjar
भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर विभिन्न दलों के नेताओं का बढ़ रहा है भाजपा और मोदी में विश्वास : कृष्णपाल गुर्जर
10.1k Views
Inter district science exhibition concluded in Government Women's College
राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न
9.7k Views
Park will be renovated in Sector 3: Pt. Moolchand Sharma
सेक्टर तीन में पार्क का किया जाएगा नवीनीकरण : पं. मूलचंद शर्मा
8.3k Views
बाल मजदूरी रोकने के लिए सरकार और प्रशासन सजग : एडीसी
8.1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

कन्नौज में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी
Uttar Pradesh

कन्नौज में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी

1.7k Views
2 years ago
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की
National NewsUttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे होगा, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की

1.5k Views
2 years ago
सचिन, विराट, अमिताभ-अंबानी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में न्योता, 7 हजार लोगों को निमंत्रण
National NewsUttar Pradesh

Ram Mandir – रामलला की Pran Pratishtha – प्राण-प्रतिष्ठा में न्योता, 7 हजार लोगों को निमंत्रण

1.5k Views
2 years ago
कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा, बोला-मुझे अफसोस नहीं
National NewsUttar Pradeshराज्य खबरें

प्रयागराज में बस कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब का कबूलनामा, बोला-मुझे अफसोस नहीं

2k Views
2 years ago
CBI Raid Fake Call center
AgricultureDelhiGujaratGurugram गुरुग्रामNational NewsNoida

CBI Raid Fake Call center – की छापेमारी, 2 करोड़ जब्त, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी

2.1k Views
2 years ago
Chhath Puja 2023 छठ पूजा का इतिहास क्या है ?
BiharNewsUttar PradeshVideo News

Chhath Puja 2023 छठ पूजा का इतिहास क्या है ?

4.4k Views
2 years ago
सोनाक्षी सिन्हा ने फ़रीदाबाद में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
FaridabadUttar Pradesh

सोनाक्षी सिन्हा ने फ़रीदाबाद में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन

1.2k Views
2 years ago
बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को फांसी नहीं होगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा
National NewsUttar Pradesh

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को फांसी नहीं होगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा

1.4k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

Lakes formed by melting glaciers will cause devastation: Gyanendra Rawat
तबाही का कारण बनेंगीं ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलें : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
1 day ago
Karthigai Deepam controversy: High Court grants permission to light lamps.
कार्तिगई दीपम विवाद, हाईकोर्ट ने दीप जलाने की परमिशन दी
6 days ago
A cadet from Shatabdi College has been selected to participate in the 'Guard of Honour' ceremony at the Republic Day celebrations.
शताब्दी महाविद्यालय कैडेट का गणतंत्र दिवस समारोह में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के लिए हुआ चयन
3 days ago
Gujarat: Claim that Amitabh Bachchan's land value increased 30 times.
गुजरात-अमिताभ की जमीन की कीमत 30 गुना बढ़ने का दावा
2 days ago
Hail fell in Rajasthan, fog caused train delays in Madhya Pradesh; Dal Lake in Jammu and Kashmir has frozen over.
राजस्थान में ओले गिरे, MP में कोहरे से ट्रेनें लेट, जम्मू कश्मीर में डल झील जमी
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account