logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: कुछ प्रयासों से बचा सकते हैं धरती: अनुज प्रताप सिंह
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » कुछ प्रयासों से बचा सकते हैं धरती: अनुज प्रताप सिंह
विचार

कुछ प्रयासों से बचा सकते हैं धरती: अनुज प्रताप सिंह

Deepak Sharma
Last updated: 21 April, 2026
By Deepak Sharma
19 Views
Share
10 Min Read
With some efforts, we can save the earth: Anuj Pratap Singh
With some efforts, we can save the earth: Anuj Pratap Singh
SHARE

आज पृथ्वी दिवस है। यह तो सर्वविदित है कि ब्रह्मांड में धरती नामक एक ही ग्रह ऐसा है जहां जीवन है। उस पर वैश्विक तापमान और जलवायु परिवर्तन का जानलेवा असर अब साफ-साफ दिखाई देने लगा है। और अब यह भी साफ हो गया है कि मानवीय गतिविधियों के कारण ही धरती तप रही है। इसे संयुक्त राष्ट्र, उसकी विभिन्न ऐजेंसियों सहित दुनिया के शोध और अध्ययनों ने यह साबित भी कर दिया है। विकास और सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़ में हम जाने-अनजाने अपनी धरती मां को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर हमारा मौजूदा विकास हमारी आबोहवा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। उसके परिणाम स्वरूप हवा, पानी, जमीन और हमारा खान-पान तेजी से जहरीला होता चला जा रहा है। दरअसल हमने विकास का एक ऐसा माडल अपनाया है जिसने निरंकुश उपभोक्तावाद को बढ़ावा दिया है।सबसे बड़ी बात यह कि पेरिस समझौता समूची दुनिया को एक सूत्र में बांधे रखने में नाकाम रहा है। ऐसे हालात में यह मुमकिन नहीं है कि हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें।देखा जाये तो दूसरे औद्योगिक -रासायनिक कारणों को छोड़ भी दिया जाये तो धरती घरेलू उपकरणों से भी गर्म हो रही है। यह बेहद शोचनीय और चिंतनीय पहलू है। वह बात दीगर है कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने प्रयासों से इस वसुंधरा को हरा-भरा बनाए रखने में जी-जान से जुटे हुए हैं और सरकार भी वृक्षारोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाने के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन हम फिर भी नहीं चेते हैं और सुख-सुविधाओं की खातिर उपभोग में कीर्तिमान बनाने की होड में लगे हुए हैं। जीवन को सुविधाजनक बनाने की खातिर उपकरणों की बढ़ती लालसा पर्यावरणीय संकट को और बढ़ा रही है। सच तो यह है कि जीवन को सुविधा जनक बनाने वाले घरेलू उपकरण भी धरती को गर्म करने में अहम योगदान दे रहे हैं। इसके लिए भी इंसान ही दोषी है। इसके दुष्परिणाम स्वरूप हर साल गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जल संकट दिनोंदिन भयावह होता जा रहा है। असलियत यह है कि इससे जहां पर्यावरण गंभीर रूप से प्रभावित हो ही रहा है, वहीं हमारी सेहत भी भयावह रूप से प्रभावित हो रही है जिसके कारण इंसान जानलेवा बीमारियों का शिकार होकर मौत के मुंह में जाने को मजबूर है। ऐसे में हम उन घरेलू उपकरणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कुछ उन प्रयासों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें धरती बचाने की दिशा में उठाया जा सकता है।

गर्मी के मौसम में हम ठंडे पानी के लिए फ्रिज, कमरे ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर और साफ पानी के लिए आर ओ का इस्तेमाल करते हैं। आज के दौर में फ्रिज कमोबेश हर घर में पाया जाता है। फ्रिज में आर -134 ए नामक जिस रेफ्रिजरेंट्स का इस्तेमाल होता है, उसमें क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग होता है। यह गैस ओजोन परत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। जहांतक एयरकंडीशन का सवाल है, यह पर्यावरण के लिए तो खतरनाक है ही। अभी भी बाजार में पुराने आर-22 रेफ्रिजरेंट्स के एसी हैं जिनमें एचसीएफसी यानी हाइड्रो-क्लोरो फ्लोरो कार्बन का इस्तेमाल किया जाता है जो ग्लोबल वार्मिंग के लिए काफी खतरनाक है। लेकिन अब पर्यावरण को देखते हुए फ्रिज में 290 रेफ्रिजरेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में मददगार बताया जा रहा है। वहीं नये एसी आर-401ए रेफ्रिजरेंट्स में एच एफ सी यानी हाइड्रो-फ्लोरो कार्बन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आर ओ को लें, इसके अंदर पानी साफ करने के लिए रिवर्स आस्मोसिस की प्रक्रिया अपनायी जाती है जिसके तहत 100 लीटर पानी से केवल 40 लीटर पानी ही साफ किया जा सकता है। शेष 60 लीटर पानी इस प्रक्रिया में बर्बाद हो जाता है। इस प्रक्रिया से पानी में जिंक की मात्रा पूरी तरह खत्म हो जाती है। नतीजतन हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली के स्विचों के आन रह जाने से एक महीने में कम से कम 30 से 40 यूनिट तक बिजली की बर्बादी होती है। बिजली विभाग के अधिकारी की मानें तो यह आंकड़ा एक घर का है। छोटे कस्बे,छोटे शहर और महानगरों के आंकड़ों के हालात की भयावहता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। मान लीजिए किसी शहर में दो लाख बिजली उपभोक्ता हैं, हर दिन वह डेढ यूनिट बिजली बर्बाद करते हैं तो उस शहर में एक साल में तकरीब दस करोड से ज्यादा यूनिट बिजली बर्बाद हो जाती है। जहांतक लैपटाप का सवाल है, यह डेस्कटाप से अच्छा विकल्प है। यह डेस्कटाप के मुकाबले 5 गुना कम ई वेस्ट पैदा कर्ता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक डेस्कटाप कंप्यूटर 160 से 200 वाट बिजली की खपत करता है। जबकि लैपटाप 20 से 50 वाट तक बिजली खाते हैं।

धरती बचाने की दिशा में प्रयास का सवाल है तो सबसे पहले प्लास्टिक को लें जो धरती पर प्रदूषण के मामले में सबसे बड़ी समस्या है। दुनियाभर के समुद्र प्लास्टिक कचरे की समस्या से जूझ रहे हैं। नतीजतन समुद्री जीवों का अस्तित्व खतरे में है। वैज्ञानिकों ने एक एंजाइम की खोज की है जो प्लास्टिक को पूरी तरह खत्म तो नहीं करता लेकिन कुछ ही दिनों में प्लास्टिक को सड़ा कर रिसाइकिल करने की स्थिति में पहुंचा देता है। दिल्ली की एक स्टार्टअप कंपनी द्वारा वायु प्रदूषण से निजात पाने की दिशा में एक 40 फीट लम्बा ऐसा एयर प्यूरीफायर बनाया है जो तीन किलोमीटर दायरे में रहने वाले तकरीबन 75 हजार लोगों को साफ हवा दे सकता है जिसकी क्षमता रोजाना 3.2 करोड़ क्यूबिक मीटर हवा साफ करने की है। दुनियाभर में 84 करोड़ लोग पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। फाग कलेक्टर ऐसा फ्रेम है जो 74 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवा को झेल सकता है। यह कोहरे को सोखकर पानी में बदल देता है। उस पानी को पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचाया जाता है। इसका इस्तेमाल आजकल सहारा मरुस्थल के आसपास मोरक्को के लोगों द्वारा किया जाता है। दुनियाभर में हर साल बाढ में लाखों लोगों को जान-माल का करोड़ों-करोड का नुकसान होता है।2017 में अमेरिका में आये हेरिकेन हर्वे नामक तूफान के बाद आयी बाढ से बचाने की दिशा में विशेषज्ञों द्वारा एक तैरने वाला घर बनाने की योजना बनायी है। गौरतलब है कि हमारे देश में हरसाल तीन करोड से ज्यादा लोग बाढ से बेघर होते हैं।

वैज्ञानिकों ने लम्बे शोध के बाद एक पारदर्शी सेल विकसित किया है जो सामान्य तौर पर दिखने वाला प्रकाश नहीं वरन इंन्फ्रारेड प्रकाश अवशोषित कर बिजली बनाता है। इससे ये मानव आंखों के लिए 66 फीसदी पारदर्शी बन जाते हैं। इसे घर की खिड़कियों पर लगाने से कम कीमत पर बिजली बनायी जा सकती है और कमरे में बैठा इंसान बाहर की चीजों को आसानी से देख सकता है। यह हमारे देश के लिए काफी उपयोगी है क्योंकि यहां आज भी तीन करोड से ज्यादा घरों में बिजली नहीं पहुंच सकी है। एक अनुमान के आधार पर दुनिया में तकरीबन साढे तीन लाख लोग जंगलों की आग में अपनी जान गंवा देते हैं। अमेरिका में जंगलों में आग लगने की समयावधि बढकर अब 78 दिन हो गयी है। विशेषज्ञों – वैज्ञानिकों का मानना है कि कम ज्वलनशील चीजों से घरों का निर्माण करके हरसाल होने वाली लाखों मौतों को बचाया जा सकता है। ये कुछ उपाय हैं जो धरती बचाने में कारगर हो सकते हैं। मेरा मानना है कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में उपजी कठिन परिस्थितियों में आयी आपदाओं से ये प्रयास काफी हदतक राहत दे सकते हैं।

( लेखक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एमबीए और पर्यावरण मामलों के जानकार हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Only if we all come together will the earth be saved: Gyanendra Rawat सब मिलकर बचायें तभी बचेगी धरती: ज्ञानेन्द्र रावत
Next Article Tomorrow is the first anniversary of the Pahalgam attack, Baisaran remains closed today: Army says India has not forgotten anything पहलगाम हमले की पहली बरसी कल, बैसरन आज भी बंद, सेना बोली- भारत कुछ नहीं भूला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Paddy scam worth crores of rupees in Palwal grain market, vigilance should investigate: Raghubir Tewatia
पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया
Faridabad
Al-Falah University approaches High Court, next hearing on May 5
हाईकोर्ट पहुंची अल-फलाह यूनिवर्सिटी, 5 मई को होगी अगली सुनवाई
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.3k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.3k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.5k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.3k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Only if we all come together will the earth be saved: Gyanendra Rawat
विचार

सब मिलकर बचायें तभी बचेगी धरती: ज्ञानेन्द्र रावत

18 Views
4 hours ago
Women's Reservation—Struggle, Doubt, and Power Strategies
विचार

महिला आरक्षण—संघर्ष, संदेह और सत्ता की रणनीति

61 Views
3 days ago
People Living Hollow Lives: The Real Truth Behind the Glitter
विचार

खोखला जीवन जीते लोग: चमक के पीछे का असल सत्य

365 Views
2 weeks ago
Pollution is putting people's lives at risk: Gyanendra Rawat
विचार

प्रदूषण से लोगों की सांसत में जान: ज्ञानेन्द्र रावत

83 Views
2 weeks ago
How an emotional voter can become democracy's greatest strength
विचार

भावनाओं में बहता मतदाता ; कैसे बन सकता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

355 Views
3 weeks ago
Water crisis has reached a dangerous stage: Gyanendra Rawat
विचार

खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है जल का संकट : ज्ञानेन्द्र रावत

95 Views
4 weeks ago
Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

191 Views
1 month ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

202 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

CM Samrat Chaudhary will handle 29 departments including Home; JDU has 18 departments.
गृह समेत 29 विभाग संभालेंगे CM सम्राट चौधरी, JDU के पास 18 विभाग
6 days ago
Opposition to oppose bill to increase seats in Lok Sabha
लोकसभा में सीटें बढ़ाने के बिल का विरोध करेगा विपक्ष
6 days ago
Amravati: Bulldozers driven into the house of a sexual harassment accused
अमरावती यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर बुलडोजर चलाया
6 days ago
Kejriwal said that the children of judges work with the Solicitor General.
केजरीवाल बोले-जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं
6 days ago
Sabarimala temple said the court cannot pass judgement on religious beliefs.
सबरीमाला मंदिर बोला-कोर्ट धार्मिक मान्यताओं पर फैसला नहीं दे सकता
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account