प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद, 27 अक्टूबर। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए। डीसी ने कहा कि बार- बार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। वहीं आटो चालकों और बाइकर्स की विशेष निगरानी करना सुनिश्चित करें। वाहन चालानो की कोर्ट में पैरवी मजबूती से करें।…
40 साल पहले अपनों से मिलने के लिए बनी सुरंगें, अब ये हमास का सबसे ताकतवर हथियार
हमास ने बंधक बनाए इजराइली और विदेशी नागरिकों को सुरंगों में रखा है। इजराइली सेना दावा कर चुकी है कि हमास के कई ठिकाने जमीन के अंदर यानी सुरंगों में ही हैं। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, सुरंगें बनाने के बाद हमास काफी ताकतवर साबित हुआ है। इसीलिए वो 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करने में कामयाब रहा। इजराइल की…
जंग के बीच इजराइलियों में गन लाइसेंस लेने की होड़, हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे नागरिक
इजराइल-हमास जंग के बीच इजराइली नागरिक गन लाइसेंस ले रहे हैं। चैनल 13 के मुताबिक, गन लाइसेंस के लिए 1 लाख 50 हजार लोगों ने एप्लिकेशन दी है। पिछले साल इसी समय के दौरान गन लाइसेंस की 42 एप्लिकेशन आई थीं। लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाली एक महिला ने कहा- मेरे 6 बच्चे हैं। 7 अक्टूबर को हुए हमले…
टीचर ने डंडा मारा, तो छात्र ने गोली मारी, भाई के साथ दो तमंचे लेकर आया
कानपुर में एक निजी स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र ने अपने टीचर पर गोली चला दी। टीचर के गले पर गोली के छर्रे लगे हैं। साथ ही, एक 10वीं क्लास की छात्रा भी घायल हुई है। छात्र अपने चचेरे भाई के साथ टीचर पर हमला करने आया था। चचेरा भाई 11वीं क्लास में पढ़ता है। दोनों नाबालिग हैं। हमला…
भारत को जड़ से उखाड़ने के कई प्रयास हुए : PM मोदी
चित्रकूट के तुलसी पीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा, 'गुलामी के एक हजार साल के कालखंड में भारत को तरह-तरह से जड़ों से उखाड़ने के कई प्रयास हुए। हम आजाद हुए, लेकिन जिनके मन से गुलामी की मानसिकता नहीं गई, वे संस्कृत के प्रति बैर भाव पालते रहे।' शुक्रवार को उन्होंने कहा, 'कोई दूसरे देश की मातृभाषा…
AAP सांसद संजय सिंह की कस्टडी 10 नवंबर तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति केस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार AAP नेता संजय सिंह की शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने संजय की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय संजय सिंह ने कहा- अगर मोदी जी की जांच हो जाए तो उन्हें जिंदगी भर जेल में रहना…
सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी करेंगे तो नौकरी खत्म, पति या पत्नी के जिंदा रहते ऐसा नहीं कर सकेंगे
असम में सरकारी कर्मचारियों को दूसरी शादी के लिए अब राज्य सरकार से परमिशन लेनी होगी। राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने 20 अक्टूबर को सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सरकार ने इसे फौरन लागू करने का निर्देश दिया है। सर्कुलर के मुताबिक, कोई भी सरकारी कर्मचारी जिसकी पत्नी या पति जीवित हो, वो सरकार की अनुमति…
कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को सुनाई सजा-ए-मौत, भारत सरकार बोली- हम फैसले से हैरान
कतर की एक अदालत ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। ये एक साल से कतर की अलग-अलग जेलों में कैद हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने इस पर हैरानी जाहिर की है। उन्हें छुड़ाने के लिए कानूनी रास्ते खोजे जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है…
इजराइल-हमास के बीच जंग की एक वजह भारत-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर भी हो सकता है : बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल-हमास के बीच जंग की एक वजह भारत-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर भी हो सकता है। ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक बाइडेन ने यह बात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मीटिंग के बाद कही। उन्होंने कहा- यह सिर्फ मेरा अनुमान है, इसे साबित करने के लिए मेरे पास कोई प्रूफ…
दो राज्यों में 3 सड़क हादसे, 22 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, कर्नाटक में बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक्सीडेंट
महाराष्ट्र और कर्नाटक में बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो घटनाएं महाराष्ट्र के बीड जिले की है। एक्सीडेंट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की है। यहां बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक कार और…
दिल्ली में AQI 250 तो मुंबई में 139 पहुंचा
मौसम के सर्द होने के साथ हवा में स्मॉग दिखने लगा है। गुरुवार सुबह दिल्ली में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 256 और मुंबई में AQI 139 दर्ज किया गया। ये आंकड़े सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ने जारी किए हैं। IIT दिल्ली के ट्रिप-सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल पहले देश के 30% इलाकों में…
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, 3 लश्कर के, 2 की पहचान नहीं
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास माछिल सेक्टर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इसमें 3 आतंकी लश्कर से जुड़े थे, वहीं 2 की पहचान नहीं हो सकी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ADGP कश्मीर ने बताया कि आतंकी माछिल सेक्टर में भारत की सीमा में…
अनुसूचित जाति के लोगों के लिए रोजगार करने पर दिया जा रहा है अनुदान: डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर । डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में अनुसूचित जाति के लोगों लिए स्वरोजगार चलाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सूक्ष्म ऋण योजना (MCF) व महिला समृद्धि योजना (MSY) के तहत लाभ उठाईये। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि उपरोक्त स्कीमों के अन्तर्गत 100000/-रू तक के ॠण जिसमें लाभार्थी को 10000/-रू का अनुदान (अधिकतम सीमा),…
बच्चों को तकनीकी के साथ साथ अनुसंधान के लिए प्रेरित करने वाली शिक्षा देने की आवश्यकता – नितिन गडकरी
नई दिल्ली / अतुल्य लोकतंत्र : एडुकेटर्स क्लब के द्वारा शिक्षा रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सड़क व परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी उपस्थित रहे! फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत व आस पास के कई जिलों से लगभग 150 स्कूलों के प्रिंसिपल व स्कूल मालिकों ने इस…
अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 15 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक उड़ीसा के राऊरकेला में
पलवल / अतुल्य लोकतंत्र : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला एवं पुरूषों खिलाडिय़ों के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 15 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक उड़ीसा के राऊरकेला में स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से…
NCERT की किताबों में इंडिया को भारत करने की सिफारिश
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की किताबों में जल्द ही इंडिया की जगह भारत लिखा नजर आ सकता है। दरअसल, NCERT अपने सिलेबस में नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव कर रहा है। इसके लिए 19 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने ही देश का नाम इंडिया के बजाय भारत लिखने का सुझाव…


