कलकत्ता HC की इलेक्शन कमीशन से अपील, बंगाल में रामनवमी पर जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव स्थगित करें
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार 23 अप्रैल को कहा कि वह बंगाल के उन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव नहीं होने देगा जहां राम नवमी पर हिंसा हुई थी। कोर्ट ने चुनाव कमीशन से अपील की है कि बेरहमपुर में चुनाव को पोस्टपोन किया जाए। वहीं, कोर्ट ने बंगाल सरकार से अपील की है कि राम नवमी पर मुर्शिदाबाद में जो हिंसा…
पतंजलि ने कहा- 67 अखबारों में माफीनामा छपवाया
पतंजलि विज्ञापन केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच में पतंजलि की ओर से एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने कहा- हमने माफीनामा फाइल कर दिया है। इसे 67 अखबारों में पब्लिश किया गया है। इस पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा- आपके विज्ञापन जैसे रहते थे, इस ऐड का भी…
कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने राजस्थान के उनियारा (टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा) में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की रही है। वो दलित-आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम करके मुसलमानों को देना चाहती है। साल 2004 में कांग्रेस ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश…
लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव पर्व को फेयर एण्ड फ्री करवाने के लिए अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
फरीदाबाद। लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कमी की गुंजाइश बहुत ही कम होती है। लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोक सभा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर्स, प्रजाइडिंग ऑफिसर और सहायक प्रजाइडिंग ऑफिसर…
फॉर्म 12डी के माध्यम से बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से वोटिंग का चुन सकते हैं विकल्प: डॉ. आनंद शर्मा
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18वें लोकसभा आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट पेपर द्वारा घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई। ऐसे मतदाताओं को अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करके फॉर्म 12डी प्राप्त करना होगा तथा…
कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या का मामला
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में कांग्रेस कॉर्पोरेटर निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा के मर्डर की जांच CID को सौंपी जाएगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाएंगे। रविवार यानी 21 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग की थी। 18 अप्रैल को…
इनर मणिपुर लोकसभा सीट के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग
मणिपुर इनर लोकसभा सीट के 11 बूथ पर सोमवार (22 अप्रैल) को दोबारा वोटिंग हुई। 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान यहां फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। EVM तोड़ी गई थीं। 20 अप्रैल को चुनाव आयोग ने यहां दोबारा वोटिंग कराने के आदेश जारी किए थे। जिन 11 बूथों…
केजरीवाल को डॉक्टर से परामर्श की नहीं मिली इजाजत
शराब नीति केस में 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा। उन्हें डॉक्टर से रोज 15 मिनट परामर्श की इजाजत नहीं मिली। CM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डायबिटीज की रेगुलर जांच, कंसल्टेंशन और इंसुलिन की मांग की थी। ED ने 18 अप्रैल को राउज एवेन्यू…
कांग्रेस मैनिफेस्टो विवाद,खड़गे ने मोदी से मिलने का समय मांगा
कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर लगातार विवाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेता कांग्रेस मैनिफेस्टो को मुस्लिम लीग का मैनिफेस्टो बता रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है, ताकि उन्हें मैनिफेस्टो को लेकर जानकारी दे सकें। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मैनिफेस्टो की प्रतियां हमारे…
बंगाल में 24 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को 2016 में हुई शिक्षक भर्ती रद्द कर दी। इसके अलावा अवैध नियुक्ति पर काम कर रहे शिक्षकों से 7-8 साल के दौरान मिली सैलरी भी वापस लेने के निर्देश दिए। जस्टिस देवांग्शु बसाक और जस्टिस शब्बर रसीदी की बेंच ने कहा- कैंसर पीड़ित सोमा दास की नौकरी सुरक्षित रहेगी। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC)…
हमारी संस्कृति में शामिल है बुजुर्गों का सम्मान- राजेश नागर
सेक्टर 8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में पहुंचे विधायक राजेश नागर ने लिया बुजुर्गों से आशीर्वाद फरीदाबाद। सेक्टर 8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में विधायक राजेश नागर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान शामिल है, यही कारण है कि हम सबसे पहले…
घर में घुसकर बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, एनआइटी बस स्टैंड के सामने लगाते थे रेहड़ी
फरीदाबाद। कोतवाली थाने के अंतर्गत टाउन नंबर-2, डी ब्लाक में घर में घुसकर बुजुर्ग सतीश कुमार (60) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रात को जब मृतक का बेटा आया तब वारदात का पता लगा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर आई और जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज…
श्मशान घाट की दीवार गिरी, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत, जाम लगाया
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार अचानक गिर गई। इससे वहां बैठे 6 लोग इसकी चपेट में आ गए। मलबे के नीचे दबने से 2 बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह गुस्साए मृतकों के परिजनों ने बसई रोड पर पटौदी…
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट ने पांच एफ ब्लॉक पार्क में चलाया सफाई अभियान
फरीदाबाद, 21 अप्रैल। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पांच एफ पार्क व नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आज एन.एच. पांच एफ ब्लॉक पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रधान विजय कथूरिया, कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप सेठी, उपप्रधान रवि चावला, महासचिव संजीत कुमार दत्ता, संयुक्त सचिव आई के. सहगल, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, रमेश डूडेजा, मनीष अरोड़ा, पंकज भाटिया, जे.के. ग्रोवर…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले के हरि बुद्ध इलाके के एक स्कूल से आतंकी के मददगार शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार (21 अप्रैल) को बताया कि आतंकी का मदद करने वाला कमरुद्दीन स्कूल का हेडमास्टर है। उसके पास से एक पाकिस्तानी पिस्तौल और 2 चीनी ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस ने कहा- सूचना मिलने पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…
चुनाव आयोग का शिवसेना उद्धव गुट को नोटिस
चुनाव आयोग ने रविवार को शिवसेना (उद्धव गुट) को नोटिस भेजकर कैंपेन सॉन्ग से 'भवानी' शब्द हटाने को कहा है। आयोग ने कहा कि यह शब्द हिंदू देवी से जुड़ा हुआ शब्द है। इलेक्शन में इस तरह के धार्मिक नारे का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आयोग के नोटिस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे अपने…


