logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: जलवायु परिवर्तन के भयावह संकट से क्यों है बेखबर दुनिया
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » जलवायु परिवर्तन के भयावह संकट से क्यों है बेखबर दुनिया
Editorial

जलवायु परिवर्तन के भयावह संकट से क्यों है बेखबर दुनिया

Deepak Sharma
Last updated: 18 July, 2020
By Deepak Sharma
1.6k Views
Share
12 Min Read
SHARE
ज्ञानेंद्र रावत

आज जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करना इसलिए आवश्यक हो गया है क्योंकि जलवायु परिवर्तन 21वीं सदी में समूची दुनिया, पर्यावरण और प्राणी मात्र के जीने-खाने और अच्छी सेहत जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी और मानसून के पैटर्न में आया बदलाव इसके प्रमुख कारण हैं। इसका घातक असर स्वास्थ्य, कृषि, उत्पादकता, पलायन और अर्थ-व्यवस्था पर पड़ेगा। भारत जैसे देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जो देश की कुल जीडीपी की कुल 2.6 फीसदी के बराबर होगी। जलवायु परिवर्तन से यहां एक हजार से ज्यादा हाॅटस्पाॅट बन गए हैं। इनमें रहने वाली देश की आधी आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित होगीे। इससे फिलहाल मुकाबले की उम्मीद बेमानी है। इसका सबसे बड़ा कारण वह विकास है जिसके पीछे हम अंधाधुंध भागे चले जा रहे हैं। वही विनाश का सबसे अहम् कारण है। विडम्बना कि इस बाबत अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया के नेताओं के बीच अक्सर खासे बहस-मुबाहसे होते हैं, धरती को इस वैश्विक आपदा से बचाने का संकल्प लेते है।

लेकिन अंततः विकसित देश यह कहकर कि उनको तो विकास चाहिए। इसके लिए दूसरे देशों को बलिदान देने के लिए आगे आना चाहिए, वे बच निकलते हैं। हकीकत में इस असीमित विकास से हुए विनाश की आग में हजारों-लाखों प्रजातियों का अस्तित्व मिट चुका है। और जो शेष बची हैं, वे विलुप्ति के कगार पर हैं। मानव भी इससे अछूता नहीं  है।
इस बाबत संयुक्त राष्ट्र् और शोध करने वाले समूह की चेतावनी में कहा गया है कि दुनिया के प्रमुख जीवाश्म ईंधन उत्पादकों ने अगले 10 सालों में अत्याधिक कोयला, तेल और गैस निकालने का लक्ष्य रखा है। इससे वैश्विक पर्यावरणीय लक्ष्य पीछे छूट जायेगा। रिपोर्ट में चीन-अमेरिका सहित दस देशों की योजनाओं की समीक्षा के बाद कहा गया है कि 2030 तक वैश्विक ईंधन उत्पादन पेरिस समझौते के लक्ष्यों से 50 से 120 फीसदी अधिक होगा।
साल 2015 के वैश्विक समझौते के तहत दुनिया के देशों ने दीर्घकालीन औसत तापमान वृद्धि को पूर्व औद्यौगिक स्तरों से 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस के भीतर सीमित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। समझौते से इधर 2030 तक दुनिया में कार्बन डाई आॅक्साइड का उत्सर्जन 30 गीगाटन होगा, जो तापमान वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस तक बनाये रखने में नाकाम होगा। यदि संयुक्त राष्ट्र् पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन की मानें तो वर्तमान में दुनिया में उर्जा की जरूरत को पूरा करने के लिए कोयला, तेल और गैस के ही ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले उत्र्सजन से जलवायु लक्ष्यों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं किया जा सकता। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र् महासचिव एंतोनियो गुतारेस का कहना सही है कि-’’ ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य अब भी पहुंच से बाहर हैं। समय की मांग है कि समूचा विश्व समुदाय सरकारों पर दबाव बनाये कि इस दिशा में हमें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। यदि वैश्विक प्रयास तापमान को डेढ़ डिग्री तक सीमित करने में कामयाब रहे तो भी 96 करोड़ दस लाख लोगों के लिए यह खतरा बरकरार रहेगा। ’’ इससे स्पष्ट होता है कि यदि यही हाल रहा तो अगले 50 सालों में धरती का तापमान इतना बढ़ जायेगा कि हम कुछ नहीं कर पायेंगे।
असलियत में जलवायु परिवर्तन से समुद्र का जलस्तर बढ़ने से दुनिया के तटीय महानगरों के डूबने और 15 करोड़ के विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा असर जमीन पर पड़ा है जो दिनोंदिन बंजर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र् की ’’लैंड डिग्रडेशन न्युट्रिलिटी टारगेट सेटिंग’’ की रिपोर्ट अनुसार भूमि की बर्बादी के चार बड़े प्रमुख कारणों में पहला कारण जंगलों का अंधाधुंध काटना , दूसरा आबादी में बढ़ोतरी और संरचनात्मक ढांचे में बदलाव, तीसरा जमीन का उचित प्रबंधन न होना व खेती के पुराने तौर-तरीके और चैथा बाढ़, सूखा और कम समय में ज्यादा बारिश जैसी मौसमी घटनाएं हैं। इसमें जंगलों में हर साल लगने वाली आग, जिससे 14 लाख हेक्टेयर जंगलों की तबाही और 1200 टन मेगावाट निकली जहरीली गैस के योगदान को नकारा नहीं जा सकता।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन से वातावरण में ऐसी उर्जा उत्पन्न हो रही है जो मौसम को बेहद गर्म बना रही है। इससे भारत समेत उत्तरी गोलार्द्ध के इलाकों में मौसमी स्थितियां निष्क्रिय हो सकती हैं। इससे भयंकर उष्णकटिबंधीय तूफान आयेंगे। यह वायु और वायु प्रदूषण को ठंडा करते हैं। इनके कारण गर्मी के मौसम में वायु गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक खराब देखने को मिलती है। इससे ज्यादा भयंकर तूफान और ज्यादा लम्बे समय तक गर्म लहरों के साथ बेजान दिनों का सामना करना पड़ेगा। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नाॅलाॅजी के वैज्ञानिकों ने शोध के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह सब वैश्विक तापमान खासकर आर्कटिक में तापमान बढ़ने से वातावरण में उर्जा पुर्नवितरित होने का नतीजा है।
जलवायु परिवर्तन की सबसे बडी वजह मरूस्थलीकरण है। इसका असर विकासशील देशों के 1.3 से 3. 2 अरब लोगों पर पड़ेगा। बंजर में जमीन के तब्दील होने से मिट्टी में कार्बन की मात्रा कम होने से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है। इंटर गवर्नमेंटल पैनल आॅन क्लाइमेट चेंज की मानें तो बड़े पैमाने पर कार्बन को खुद में समेटे पर्माफ्राॅस्टम या तुषार मिट्टी अब ढीली पड़कर बिखरने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर यह बिखरने लगती है। नतीजतन उसमें समाहित कार्बन डाई आॅक्साइड और मीथेन हवा में घुलेगी। आईपीसीसी की मानें तो खेतों और घास के मैदानों की मिट्टी में कार्बन सोखने की क्षमता प्रतिवर्ष 0.4 से 8.6 गीगीटन होती है।

पारंपरिक खेती के उपयोग वाली मिट्टी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का स्रोत बनी रहती है। जबकि कृषि भूमि की मिट्टी इस्तेमाल में लाए जाने से पहले 20 से 60 फीसदी जैविक कार्बन खो देती है। औद्यौगिक क्रांति के बाद पारिस्थितिक तंत्र में आये बदलाव से मिट्टी में कार्बन की घटी मात्रा की क्षमता मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर बढ़ाये जाने की जरूरत है। आज दुनिया में 40 फीसदी बंजर हो चुकी जमीन से 6 फीसदी रेगिस्तान को छोड़कर बची 34 फीसदी जमीन पर चार अरब लोग निर्भर हैं। इस पर सूखा, यकायक ज्यादा बारिश, बाढ़, खारापन, रेतीली हवाओं आदि से खतरा और बढ़ रहा है। जबकि पहले से 11.3 करोड़ से अधिक भुखमरी, कुपोषण, 10 करोड़ जल संकट और 52 से 75 फीसदी देश भूमि क्षरण की मार झेल रहे हैं। 21 करोड़ ने विस्थापन का दंश झेला है। भूमि क्षरण से 2007 में 25 करोड़ प्रभावित थे, 2015 में वह 50 करोड़ जा पहुंचे। सदी के अंततक यह दोगुणे से ज्यादा हो जाएंगे।

भारत में 69 फीसदी शुष्क भूमि बंजर होने के कगार पर है। उस हालत में इस पर निर्भर लोगों के उपर पैदा खतरे को नकारा नहीं जा सकता। जबकि भूमि का क्षरण दस से बीस गुणा बढ़ गया है। भारत में गंगा बेसिन सबसे ज्यादा संवेदनशील है। जबकि पाकिस्तान में सिंधु बेसिन, चीन में यलो रिवर व चिनयुंग के मैदानी इलाकों से हरियाली पूरी तरह गायब हो चुकी है। यह खतरा एशिया के बाहर के देशों में भी बढ़ा है। उत्तरी अमरीका में यह आंकड़ा 60 फीसदी, ग्रीक, इटली, पुर्तगाल और फ्रांस में 16 से 62 फीसदी, उत्तरी भूमध्य सागरीय देशों में 33.8 फीसदी, स्पेन में 69 फीसदी, साइप्रस में यह खतरा 66 फीसदी जमीन पर मंडरा रहा है।

जबकि 54 में से 46 अफ्रीकी देश बुरी तरह इसकी जद में हैं। जैविक खेती कृषि पारिस्थितिकी और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निबाहती है। इससे जमीन के पानी सोखने की क्षमता बढे़गी। उर्वरकों के इस्तेमाल के खतरों से भी बचा जा सकेगा। यह तभी संभव है जबकि भूमि प्रबंधन के तौर तरीकों में बदलाव हो, मिट्टी की कार्बन सोखने की क्षमता बढ़ाने हेतु गहराई तक जड़ें फैलाने वाले पौधे लगाये जायें। कृषि वानिकी, आर्गेनिक सामग्री के इस्तेमाल, फसल चक्र, मिट्टी की किस्म, भूप्रबंधन की वर्तमान और पूर्व में इस्तेमाल की गई पद्धतियों में बदलाव पर्यावरणीय स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए किया जाये। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, मिट्टी की कार्बन सोखने की क्षमता अपेक्षित बिंदु तक पहुंचेगी, फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों को लम्बी अवधि में लाभ मिलेगा। जहां तक इस दिशा में किए गए प्रयासों का सवाल है, वे सारे प्रयास नाकाम साबित हुए हैं। बीते साल मेड्रिड में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी दुनिया के 11 विकसित देशों समेत 73 देशों ने माना है कि अब हमें ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के कटौती के लक्ष्यों में बढ़ोतरी करना ही होगा।

इसमें नीतिगत विलंब घातक हो सकता है। समय की मांग है कि खनिज ईंधन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद किया जाये। उस पर अनुदान खत्म किया जाये। कार्बन उत्सर्जन पर जुर्माने की व्यवस्था हो। वैश्विक हरित कोष सक्रिय किया जाये। हरित तकनीक निशुल्क प्रदान की जाये। जलवायु वित प्रबंधन का सर्व सम्मत हल निकाला जाये। सरकारें इन मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लें और उत्सर्जन के स्वैच्छिक लक्ष्यों में बढ़ोतरी करें। भारत भले जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सजग देशों की पांत में खड़ा दिखाई दे रहा हो, लेकिन असलियत में कामयाबी हमसे कोसों दूर है। केवल नए उर्जा स्रोतों से 40 फीसदी बिजली हासिल कर लेने से कुछ नहीं होने वाला। दुख इस बात का है कि दुनिया इस भयावह संकट से इस सबके बावजूद बेखबर है। आज जरूरी यह है कि हम किसी भी हाल में विकास को पर्यावरण की कीमत पर प्रमुखता न दें। ऐसा न हो कि यह विकास ही मानव सभ्यता के विनाश का कारण बन जाए ।
                                 

                                                                       (लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं चर्चित पर्यावरणविद् हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की जांच दोगुनी होगी
Next Article आज है सावन शिवरात्र का व्रत, जरूर करें ये 5 उपाय
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

The fire at Sector 24 Kalka Steel Company is the government's irresponsibility: Naresh Shastri
सेक्टर 24 कालका स्टील कंपनी की आगजनी सरकार की गैर जिम्मेदारी : नरेश शास्त्री
Faridabad
Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad
Value Education Contest 2025 organized at ISKCON Temple Faridabad
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
Faridabad
Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
981 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

DelhiEditorialLatest Hindi NewsNews

देश में बड़े किसान नेता के रूप में उभर सकते हैं राकेश टिकैत !

2.1k Views
5 years ago
Editorial

गणतंत्र दिवस हेतु स्वामी नित्यानंद जी को मुख्य अतिथि बनाया जाये- ज्ञानेन्द्र रावत

1.8k Views
5 years ago
Editorial

श्राद्ध कर्म की प्रासंगिकता का सवाल

1.7k Views
5 years ago
व्यक्तित्व निर्माण
Editorial

Education is Helpful in Personality Building: व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है शिक्षा

4k Views
3 years ago
Editorial

स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और कोरोना का संकट

1.7k Views
6 years ago
Editorial

पार्क के ट्री-गार्ड उखड़वाने से सेक्टरवासी नाराज, विधायक के बेटे को ठहराया जिम्मेदार

1.6k Views
6 years ago
Editorial

यह भी एक मिसाल है। देशवासियों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है : ज्ञानेन्द्र रावत

1.5k Views
6 years ago
Editorial

आज टी वी पर चल रही डिबेट्स, कितनी सार्थक

1.8k Views
6 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Delhi liquor policy case: Kejriwal-Sisodia acquitted: Court says CBI fabricated conspiracy story
दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश की कहानी गढ़ी
5 days ago
Holi colours to be seen at Faridabad's tourist hotspots: Five-day 'Rangotsav 2026' to begin on February 28
फरीदाबाद के पर्यटन केंद्रों पर बिखरेगा होली का रंग: 28 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय ‘रंगोत्सव 2026’
6 days ago
Supreme Court said – it is absolutely wrong to take decision on AI generated evidence
सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत
2 days ago
TVK chief-actor Vijay's wife files divorce petition
TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की
5 days ago
Chief Election Commission said – elections will be held in one phase in Tamil Nadu
चीफ इलेक्शन कमीशन बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account